{"_id":"59232aed4f1c1b6148535a2f","slug":"varanasi-ssp-says-that-anti-romeo-squad-gives-progressive-result","type":"story","status":"publish","title_hn":"SSP ने कबूली एंटी रोमियो स्क्वॉड की सच्चाई, गर्व होगा योगी पर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
SSP ने कबूली एंटी रोमियो स्क्वॉड की सच्चाई, गर्व होगा योगी पर
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
Updated Tue, 23 May 2017 03:00 PM IST
विज्ञापन
एंटी रोमियो स्क्वॉड के कामकाज की एसएसपी ने समीक्षा कर जताई संतुष्टि
- फोटो : file
स्कूल-कॉलेज और पार्कों सहित भीड़भाड़ वाले अन्य स्थानों पर लड़कियों पर फब्तियां कसने वालों और छेड़खानी करने वालों की संख्या में कमी आई है। एंटी रोमियो स्क्वॉड के कामकाज की समीक्षा के बाद यह जानकारी सोमवार को एसएसपी नितिन तिवारी ने दी।
एसएसपी ने बताया कि एक महीने पहले तक रोजाना किसी न किसी स्कूल, कॉलेज या पार्क के पास से शोहदों को लेकर शिकायत आती थी लेकिन अब ऐसा नहीं हो रहा है।
उन्होंने बताया कि एंटी रोमियो स्क्वॉड शोहदों को न सिर्फ हिदायत देता है बल्कि तत्काल उनके घर फोन कर उनके अभिभावक को इत्तला करता है। इसके साथ ही संबंधित का पूरा विवरण नाम, पता और मोबाइल नंबर के साथ इस हिदायत के साथ दर्ज किया जाता है कि भविष्य में यदि दोबारा गलती करते पकड़े गए तो सीधे जेल भेजे जाएंगे।
इसके चलते ऐसी घटनाओं में कमी आई है। बता दें कि एंटी रोमियो स्क्वॉड में एक इंस्पेक्टर, एक सब इंस्पेक्टर और 10 महिला-पुरुष कांस्टेबल कार्यरत हैं जो भीड़भाड़ वाले स्थानों पर सादे कपड़ों में तैनात रहकर शोहदों पर नजर रखते हैं।