फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Varanasi SP take action against police inspector

कानून व्यवस्था को चुनौती देने वाले इंस्पेक्टर पर गिरी गाज, लाइन हाजिर

Mon, 22 Jan 2018 01:18 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़ Updated Mon, 22 Jan 2018 01:18 PM IST
विज्ञापन
Varanasi SP take action against police inspector
demo pic
बनारस के दालमंडी बाजार में अवैध निर्माण कराने वालों को सांत्वना और मीडिया पर मुकदमा दर्ज कराने की सलाह देकर सुर्खियों में आए इंस्पेक्टर चौक अशोक कुमार सिंह को एसएसपी ने रविवार की रात लाइन हाजिर कर दिया।
विज्ञापन


फिलहाल चौक थाने पर नए थानाध्यक्ष की तैनाती नहीं की गई है। दालमंडी बाजार में शुक्रवार को वीडीए की टीम अवैध निर्माण का सर्वे करने गई थी। इसी दौरान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ।
विज्ञापन


वायरल वीडियो में इंस्पेक्टर अशोक कुमार सिंह लाउडस्पीकर से यह कहते हुए दिखाई दे रहे थे कि आपसे रिक्वेस्ट करता हूं कि मैं आपके अंगेस्ट कोई भी एक्टीविटी शासन-प्रशासन द्वारा नहीं होने दूंगा। ये जो वीडीए की टीम इंस्पेक्शन कर रही है, उसे करने दीजिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


जो भी बेसमेंट हैं उनकी अनुमति मिल जाएगी या फिर छोटा-मोटा जुर्माना हो जाएगा। इसके अलावा न तो आपको फांसी होने वाली है और न ही निर्माण डिमालिश होने वाला है। आपके विरोध में हमारी कोई एक्टीविटी नहीं होगी। जो मीडिया द्वारा बाउंसअप किया गया है।


अगर मीडिया ने गलत न्यूज दी है तो उसके खिलाफ आप मानहानि का दावा कर सकते हैं। इस वायरल वीडियो को लेकर पुलिस महकमे के आला अधिकारियों ने खासी नाराजगी जताई थी और माना जा रहा था कि जल्द ही इंस्पेक्टर चौक के खिलाफ कार्रवाई होगी। इंस्पेक्टर चौक के लाइन हाजिर होने की पुष्टि करते हुए एसएसपी राम कृष्ण भारद्वाज ने कहा कि गलत बयानबाजी बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed