फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Varanasi SP hits back Minister of State remark State Secretary says BJP is limited Hindu-Muslim issues

UP: राज्यमंत्री के 'ससुरा' वाले बयान पर सपा का पलटवार, प्रदेश सचिव बोले- बीजेपी हिंदू-मुस्लिम तक सीमित

Thu, 09 Jul 2026 08:00 PM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: Aman Vishwakarma Updated Thu, 09 Jul 2026 08:00 PM IST
सार

Varanasi News: राज्यमंत्री रविंद्र जायसवाल के बयान से नाराज समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए राज्यमंत्री की तस्वीर फाड़कर विरोध जताया। इस बीच, सपा के प्रदेश सचिव सुभाष राजभर ने बयान को आपत्तिजनक बताते हुए तत्काल सार्वजनिक माफी की मांग की।

विज्ञापन
Varanasi SP hits back Minister of State remark State Secretary says BJP is limited Hindu-Muslim issues
सुभाष राजभर। - फोटो : संवाद

विस्तार

उत्तर प्रदेश के राज्यमंत्री रविंद्र जायसवाल के हालिया बयान को लेकर समाजवादी पार्टी ने भाजपा पर तीखा हमला बोला है। सपा के प्रदेश सचिव सुभाष राजभर ने कहा कि भाजपा की राजनीति अब विकास के बजाय केवल भगवान श्रीराम और हिंदू-मुस्लिम के मुद्दों के इर्द-गिर्द घूम रही है। उन्होंने दावा किया कि जनता अब इन मुद्दों को समझ चुकी है।

विज्ञापन




सुभाष राजभर ने कहा कि भाजपा से जुड़े लोगों पर ही भगवान श्रीराम के मंदिर की दानपेटी में चोरी के आरोप लग चुके हैं। ऐसे में भाजपा अब फिर से धार्मिक मुद्दों को उछालकर राजनीतिक लाभ लेने का प्रयास कर रही है। उनका आरोप था कि भाजपा के नेता जनता के मूल मुद्दों से ध्यान भटकाने के लिए इस तरह के बयान दे रहे हैं।
विज्ञापन


राज्यमंत्री रविंद्र जायसवाल द्वारा कथित तौर पर इस्तेमाल किए गए 'ससुरा' शब्द पर प्रतिक्रिया देते हुए राजभर ने कहा कि किसी भी राजनीतिक विरोधी के लिए इस प्रकार की भाषा लोकतांत्रिक मर्यादाओं के अनुरूप नहीं है। उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव पर की गई टिप्पणी का जवाब समय आने पर जनता देगी और ऐसे बयान भाजपा पर ही भारी पड़ेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

कब्रिस्तान की बाउंड्रीवाल को लेकर भाजपा की आलोचना पर सुभाष राजभर ने कहा कि गांवों में श्मशान की बाउंड्री का प्रचलन नहीं रहा है, जबकि कब्रिस्तानों की सुरक्षा और सीमांकन सामाजिक जरूरतों के तहत कराया गया था। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों की मान्यताओं और बच्चों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए समाजवादी सरकार ने यह निर्णय लिया था।

सपा नेता ने भाजपा पर हिंदू और सनातन की राजनीति करने का आरोप लगाते हुए कहा कि केंद्र में भाजपा को 12 वर्ष और उत्तर प्रदेश में नौ वर्ष का समय हो चुका है, लेकिन विकास के बजाय लगातार हिंदू-मुस्लिम की राजनीति की जा रही है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इंडोनेशिया दौरे का उल्लेख करते हुए कहा कि विदेशों में मुस्लिम देशों से संबंध मजबूत किए जाते हैं, जबकि देश के भीतर धार्मिक ध्रुवीकरण की राजनीति की जाती है।

सुभाष राजभर ने यह भी कहा कि मुस्लिम समाज लंबे समय से समाजवादी पार्टी का समर्थन करता रहा है। भाजपा को समाज के सभी वर्गों के विकास पर ध्यान देना चाहिए, न कि धार्मिक आधार पर राजनीतिक बयानबाजी करनी चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed