{"_id":"6afd78e92abee5f1a506320f","slug":"varanasi-six-women-arrested-for-misbehaving-with-and-getting-into-disputes-with-passersby-near-cantt-station-2026-11-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाराणसी: कैंट स्टेशन के पास राहगीरों से अभद्रता और विवाद करने के आरोप में छह महिलाएं गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाराणसी: कैंट स्टेशन के पास राहगीरों से अभद्रता और विवाद करने के आरोप में छह महिलाएं गिरफ्तार
Wed, 18 Nov 2026 03:38 PM IST
किशन चौबे
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
Published by: किशन चौबे
Updated Wed, 18 Nov 2026 03:38 PM IST
सार
कैंट रेलवे स्टेशन के पास पिलर नंबर 60 के नजदीक राहगीरों से अभद्रता और हंगामा करने के आरोप में छह महिलाएं गिरफ्तार की गईं। मिशन शक्ति टीम ने समझाने के बाद भी नहीं मानने पर शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए कार्रवाई की।
विज्ञापन
वाराणसी, कैंट रेलवे स्टेशन
- फोटो : Amar Ujala
विस्तार
कैंट रेलवे स्टेशन के पास राहगीरों को परेशान करने और सार्वजनिक स्थान पर हंगामा करने वाली छह महिलाओं को सिगरा पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, महिलाएं आने-जाने वाले लोगों से अभद्रता करने के साथ आपस में भी विवाद कर रही थीं। सूचना मिलने पर पहुंची मिशन शक्ति टीम ने कार्रवाई की।
विज्ञापन
समझाने के बाद भी नहीं मानीं महिलाएं
सिगरा पुलिस को सूचना मिली थी कि रोडवेज चौकी क्षेत्र में कैंट रेलवे स्टेशन के पास पिलर नंबर 60 के नजदीक कुछ महिलाएं राहगीरों को परेशान कर रही हैं और आपस में झगड़ रही हैं। इसके बाद रोडवेज चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक विकास सिंह मिशन शक्ति टीम के साथ मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन
पुलिस टीम ने महिलाओं को समझाकर शांत कराने का प्रयास किया, लेकिन वे नहीं मानीं। इसके बाद कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस ने सभी छह महिलाओं को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
सिगरा इंस्पेक्टर शिवाकांत मिश्रा ने बताया कि महिलाओं के खिलाफ राहगीरों से अभद्रता और विवाद करने की शिकायत मिली थी। इसके आधार पर कार्रवाई की गई।
