{"_id":"5ecac6528ebc3e909b66add5","slug":"varanasi-shops-closed-city-news-vns5265813179","type":"story","status":"publish","title_hn":"बन्द रही दुकानें, सड़कों पर दिखा सन्नाटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बन्द रही दुकानें, सड़कों पर दिखा सन्नाटा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। लॉकडाउन- 4 में नए नियम से बाजार खुलने के आदेश के बाद रविवार को साप्ताहिक बंदी रही। इस दौरान दुकानें बंद रहीं और सड़कों पर भी सन्नाटा पसरा रहा। इसी वजह से शहरी और ग्रामीण इलाकों में इक्का दुक्का ही फल और सब्जियों में ठेले दिखाई दिए।
सुबह लोग बाजारों में तो आए, लेकिन दुकानें बंद देख घरों को लौट गए। ऑड ईवन फार्मूले के तहत सोमवार से शनिवार के बीच खुली दुकानों के चलते बाजार में जो चहल-पहल रहती थी वह रविवार को नदारद रही। हालांकि कुछ जगहों पर फल और सब्जी के ठेले दिखाई पड़े। सोमवार को ईद के मद्देनजर मुस्लिम बहुल इलाके अर्दली बाजार, भोजूबीर में मांस की दुकान खुली रहीं। जहां लोग खरीदारी करते दिखे। शिवपुर इलाके में दोनों तरफ की दुकाने बंद रहने के दौरान इक्का-दुक्का ठेले वाले फल और सब्जी बेचते दिखे। कचहरी और पांडेपुर के पास भी दुकानें बंद रहीं। सारनाथ, चेतगंज से लेकर दशाश्वमेध इलाके में दुकानों के शटर डाउन रहे। बंदी का आलम यह था कि मेडिकल स्टोर की दुकानें भी नहीं खुलीं। पान दरीबा में भी सन्नाटा पसरा रहा। जिनके घरों में दुकानें थीं वह बाहर से ही लोगों को सामान दे रहे थे।