Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Varanasi seventh day of Ramcharitmanas Navah Path Sundarkand was recited Ram Darbar Ashok Vatika

वाराणसी: रामचरितमानस नवाह पाठ के सातवें दिन हुआ सुंदरकांड का पाठ, अशोक वाटिका की थीम पर सजा राम दरबार

Sun, 22 Nov 2026 05:31 PM IST
किशन चौबे अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी Published by: किशन चौबे Updated Sun, 22 Nov 2026 05:31 PM IST
सार

71वीं श्रीरामचरितमानस नवाह पाठ समिति के नौ दिवसीय आयोजन के सातवें दिन सुंदरकांड का पाठ हुआ। 111 ब्राह्मणों ने रामचरितमानस का पाठ किया। इस अवसर पर अशोक वाटिका की थीम पर राम दरबार का श्रृंगार और शाम को भजन-कीर्तन हुआ।

 

विज्ञापन
Varanasi seventh day of Ramcharitmanas Navah Path Sundarkand was recited Ram Darbar Ashok Vatika
रामचरितमानस नवाह पाठ - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

71वीं श्रीरामचरितमानस नवाह पाठ समिति की ओर से कार्तिक मास में आयोजित नौ दिवसीय रामायण पाठ के सातवें दिन सुंदरकांड का प्रसंग हुआ। इस दौरान 111 ब्राह्मणों ने रामचरितमानस का पाठ किया। इससे पहले श्री सत्यनारायण झुनझुनवाला, डॉ. बीपी तिवारी, कौशलपति शर्मा, संजय अग्रवाल अग्गु, जय अग्रवाल, तारा शर्मा, अनीता शर्मा, सुरेश तुलस्यान, महेश चौधरी, धीरज गुप्ता, अनूप अग्रवाल, विवेक जायसवाल, वासुदेव गुप्ता, अनिल निमानी और अशोक सराफ सहित अन्य लोगों ने भगवान श्रीराम की पूजा-अर्चना और आरती की।

विज्ञापन


सुंदरकांड के प्रसंगों का हुआ वर्णन
सातवें दिन सुंदरकांड के तहत हनुमान जी और भगवान श्रीराम के मिलन, बाली वध और माता सीता की खोज में हनुमान जी के अशोक वाटिका पहुंचने के प्रसंगों का वर्णन किया गया। अशोक वाटिका में हनुमान जी द्वारा फल आदि का सेवन करने और वाटिका उजाड़ने का प्रसंग भी प्रस्तुत किया गया। इस अवसर पर कई वानरों की झांकी भी आकर्षण का केंद्र रही।
विज्ञापन

 

Trending Videos

Varanasi seventh day of Ramcharitmanas Navah Path Sundarkand was recited Ram Darbar Ashok Vatika
रामचरितमानस नवाह पाठ, सुंदरकांड - फोटो : Amar Ujala

अशोक वाटिका की थीम पर सजा राम दरबार
इस दिन श्रीराम दरबार का भव्य श्रृंगार अशोक वाटिका की थीम पर किया गया। इसकी सेवा अशोक कनोडिया ने की। भूदेवों के सुबह और शाम के प्रसाद की व्यवस्था अनिल अग्रवाल (एमपी) ने की। दूध की सेवा स्मृतिशेष नंदकिशोर पहलादका और जलपान की सेवा संगम कपूरिया की ओर से की गई।

शाम को हुआ भजन-कीर्तन
संध्या काल में समिति की ओर से भजन-कीर्तन का आयोजन किया गया। इस दौरान समिति के अध्यक्ष कौशलपति शर्मा, मंत्री अजय खेमका, उपाध्यक्ष कृष्ण कुमार काबरा और सतीश जायसवाल, संजय प्रहलादका, विजय खेमका, संयोजक महेंद्र शर्मा, राहुल शर्मा, राजकुमार गुप्ता, सुनीता गुप्ता, अशोक सराफ, सरवन शर्मा, रघुदेव अग्रवाल और प्रभात खेतान सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed