फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   varanasi sevapuri block will become model in organic farming

वाराणसी का सेवापुरी ब्लाक बनेगा ऑर्गेनिक खेती में मॉडल, ऑर्गेनिक खेती का सर्टिफिकेट अब जनपद में ही अधिकृत

Wed, 17 Feb 2021 11:28 PM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: स्‍वाधीन तिवारी Updated Wed, 17 Feb 2021 11:28 PM IST
विज्ञापन
varanasi sevapuri block will become model in organic farming
बैठक करते कमिश्नर दीपक अग्रवाल व अन्य अधिकारी - फोटो : अमर उजाला

कमिश्नर दीपक अग्रवाल ने बुधवार को आयुक्त सभागार में विकास कार्यों और ऑर्गेनिक फार्मिंग को लेकर अधिकारियों संग समीक्षा बैठक की। ऑर्गेनिक फार्मिंग पर जोर देते हुए कमिश्नर ने सेवापुरी ब्लाक को ऑर्गेनिक खेती में मॉडल बनाने का सुझाव दिया।

विज्ञापन


जनपद के 17 गांवों में 70 किसान खेतों में शहद उत्पादन के कार्य कर रहे हैं। इन गांव को ऑर्गेनिक खेती में बदलने पर बल दिया गया। ताकि वहां उत्पादित शहद स्वतः आर्गेनिक हो। ऑर्गेनिक खेती का सर्टिफिकेट अब जनपद में ही एपीईडीए द्वारा दिया जाना अधिकृत हो गया है।
विज्ञापन


रामनगर से पड़ाव के बीच गंगा के समानांतर बनेगी सड़क
यातायात व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए रामनगर से पड़ाव के बीच गंगा के समानांतर सड़क बनाई जाएगी। जिसके लिए सर्वे शुरू करने का निर्देश दिये हैं। उन्होंने शहर में निर्माणाधीन परियोजनाओं को दिसंबर तक पूरा करने के निर्देश दिए। बैठक में मंडलायुक्त ने अधिकारियों के साथ वाराणसी में भविष्य की परियोजनाओं पर चर्चा की।
विज्ञापन
विज्ञापन


काशी स्टेशन पर इंटीग्रेटेड टर्मिनल, सारनाथ में रिंग रोड तक फोरलेन कनेक्टिविटी बाई रोड, विभिन्न शहरों से आने वाली सड़कों को बाबतपुर-वाराणसी शहर की सड़क की तर्ज पर विकसित करने, चांदपुर इंडस्ट्रियल एरिया की इंटरलॉकिंग, वॉल पेंटिंग, डोर टू डोर क्लीनिंग, फसाड लाइटिंग आदि से मॉडल एरिया बनाने, अस्सी घाट से रविदास घाट के बीच जीर्णोद्धार पर कार्ययोजना मांगी। 

कैंट-लहरतारा पुल के नीचे होगा विकास
मंडलायुक्त कैंट- लहरतारा पुल के नीचे खाली स्थान को विकसित करने, हाथ के रिक्शों को ई-रिक्शा में बदलने की कार्य योजना, निगम में सम्मिलित नए क्षेत्रों में मूलभूत सुविधाओं का डीपीआर बनाने का निर्देश दिया।

वाराणसी को भिखारी मुक्त करने, ऊंडी में वेट लैंड वाटर वोट विकसित करने के प्रोेजेक्ट तैयार करने का निर्देश दिया। उन्होंने बताया कि ऑर्गेनिक खेती का सर्टिफिकेशन अब जिले में ही एपीडा द्वारा दिया जाना अधिकृत हो गया है। एपीडा ने एक किसान को ऑर्गेनिक खेती में सर्टिफाइड भी कर दिया है।

टेंट सिटी की बनाई रूपरेखा
बैठक में टेंट सिटी के प्रारंभिक तौर पर रूपरेखा बनाई गई है। मंडलायुक्त ने बताया कि रुद्राक्ष में 109 किलो वाट का सौर ऊर्जा रूफ टॉप लग गया है। पर्यटन विभाग की सीर गोवर्धन के प्रोजेक्ट की बाधाएं दूर कराने की कार्रवाई के लिए निर्देश दिए। बैठक में जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा, नगर आयुक्त गौरांग राठी, मुख्य विकास अधिकारी मधुसूदन हुलगी सहित अन्य विभागीय अधिकारी प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed