फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   varanasi rss

देश को एकसूत्र में जोड़ने के लिए काशी से निकलेंगे रामपंथ के आचार्य

Sun, 13 Dec 2020 01:59 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 13 Dec 2020 01:59 AM IST
विज्ञापन
varanasi rss
रामपंथ के आचार्य अखंड भारत की सांस्कृतिक सीमाओं को जोड़ने के लिए सांस्कृतिक आंदोलन चलाएंगे। देश को एकसूत्र में बांधने के लिए काशी से रामपंथ के आचार्य देश के गांव-गांव तक जाएंगे। यह जानकारी राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के अखिल भारतीय कार्यकारिणी सदस्य इंद्रेश कुमार ने दी। शनिवार को वह लमही स्थित श्रीराम आश्रम में रामपंथ की कार्ययोजना का शुभारंभ करने काशी पहुंचे थे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि रामपंथ सभी धर्मों, जातियों, पंथों के बीच सेतु की तरह काम करके सबको जोड़ने का काम करेगा। सांस्कृतिक पुनर्जागरण के जरिए रामपंथी जाति वैमनस्य को खत्म करने, धार्मिक हिंसा से समाज को मुक्त कराने और स्थायी रूप से शांति की स्थापना करने की योजना पर कार्य होगा। इस दौरान इंद्रेश कुमार द्वारा लिखी गई पुस्तक छूआछूत मुक्त समरस भारत का लोकार्पण किया गया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि रामपंथ का अपना विश्वविद्यालय स्थापित किया जाएगा, जहां भारतीय विद्याओं को प्रमुखता दी जाएगी। श्रीराम आश्रम के प्रमुख डॉ. राजीव ने कहा कि जनवरी में रामपंथ के लोग देशभर से काशी में जुटेंगे। इस दौरान चट्टो बाबा, अर्चना भारतवंशी, प्रो. एसपी सिंह, नाजनीन अंसारी, नजमा परवीन, डॉ. मृदुला जायसवाल, मो. अजहरूद्दीन, डॉ. मुकेश प्रताप सिंह, इली भारतवंशी, खुशी भारतवंशी, उजाला भारतवंशी, दक्षिता भारतवंशी, ताजिम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed