{"_id":"5fa19f078ebc3e9bbf6b4414","slug":"varanasi-roadways-tops-up-in-revenue","type":"story","status":"publish","title_hn":"आमदनी में वाराणसी रोडवेज ने किया यूपी टॉप, लक्ष्य के तुलना में 110.76 फीसदी की हुई आय ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आमदनी में वाराणसी रोडवेज ने किया यूपी टॉप, लक्ष्य के तुलना में 110.76 फीसदी की हुई आय
Tue, 03 Nov 2020 11:48 PM IST
स्वाधीन तिवारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: स्वाधीन तिवारी
Updated Tue, 03 Nov 2020 11:48 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश राज्य परिवहन निगम के वाराणसी परिक्षेत्र ने कमाई में यूपी टॉप किया है। अक्तूबर माह में लक्ष्य के सापेक्ष रिकार्ड 110.76 फीसदी आय हुई है। इस उपलब्धि के साथ ही सूबे में वाराणसी रोडवेज को पहला स्थान मिला है। अक्टूबर माह में रोडवेज ने 16665.59 लाख रुपये संग्रह किया है। जिससे वाराणसी परिक्षेत्र को 55.85 लाख रुपये का फायदा हुआ है।
विज्ञापन
लॉकडाउन के पूर्व हमेशा घाटे में रहने वाला रोडवेज वाराणसी परिक्षेत्र कोरोना काल में यात्री सुविधाओं में बढ़ोतरी के साथ ही आय में भी बढ़ोतरी कर रहा है। जून माह के बाद से ही सुधार की रैंकिंग में रोडवेज उठता गया। जुलाई, अगस्त और सितंबर माह में भी रोडवेज टॉप टेन सूची में शामिल रहा।
विज्ञापन
क्षेत्रीय प्रबंधक एसके राय ने बताया कि अक्टूबर माह में लक्ष्य के सापेक्ष 110.76 फीसदी आय हुई है। यात्री सुविधाओं में बढ़ोतरी के साथ ही इस उपलब्धि को बरकरार रखना है। प्रदेश में पहला स्थान मिलने से हौसला और उत्साह बढ़ा है।
विज्ञापन
वाराणसी रोडवेज के बेड़े में 538 बसें शामिल हैं। 8 डिपो वाले परिक्षेत्र में कोरोना संक्रमण से बचाव के साथ बसों का संचालन किया जा रहा है।