{"_id":"65f9009a0e9f910c0e025ccd","slug":"varanasi-road-caved-in-near-cmo-bungalow-in-maldahiya-2024-03-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Varanasi: सिगरा के बाद अब मलदहिया में सीएमओ के बंगले के पास धंसी सड़क, एक हफ्ते में हुईं चार घटनाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi: सिगरा के बाद अब मलदहिया में सीएमओ के बंगले के पास धंसी सड़क, एक हफ्ते में हुईं चार घटनाएं
Tue, 19 Mar 2024 08:34 AM IST
प्रगति चंद
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
Published by: प्रगति चंद
Updated Tue, 19 Mar 2024 08:34 AM IST
सार
वाराणसी में सड़क धंसने की घटनाएं थम नहीं रही। सप्ताह भर में शहर की चार जगह धंस चुकी है। हर दूसरे दिन सड़कों में गड्ढा बनता रहा और घटनाओं का सिलसिला जारी रहा। सड़क धंसने से शहरवासियों को जाम की समस्या से जूझना पड़ा।
विज्ञापन
चेतगंज स्थित बड़ी पियरी मार्ग धसी सड़क
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सिगरा चौराहे पर सड़क धंसने से बने 20 फीट लंबे और 10 फीट से अधिक चौड़े गड्ढे के चलते आधा शहर जाम होने की समस्या लोग अभी भूल भी नहीं पाए थे कि सोमवार को मलदहिया क्षेत्र में फिर से एक फीट सड़क धंस गई। इससे आवागमन प्रभावित हुआ। गुजरे एक सप्ताह में शहर में चार जगह सड़क धंसने की घटनाएं हुई हैं। हर दूसरे दिन सड़कें धंसती रहीं।
विज्ञापन
पाइपलाइन लीकेज के कारण शहर की सड़कों के धंसने का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। गुजरे सात से आठ दिनों में हर दूसरे दिन शहर में सड़कें धंसने की घटनाएं हुईं। सोमवार को दोपहर में मलदहिया मार्ग पर सीएमओ बंगला के समीप सड़क अचानक धंस गई। इससे रोड से आवागमन कर रहे लोग चौंक गए।
विज्ञापन
आसपास के लोगों ने सड़क धंसने से बने गड्ढे में डंडा डालकर वाहन चालकों के लिए संकेतक का रूप दिया, ताकि कोई दुर्घटना न हो। लोक निर्माण विभाग प्रांतीय खंड के अधिशासी अभियंता केके सिंह ने बताया कि पाइपलाइन लीकेज से सड़क धंसी है। जलकल के सचिव ओपी सिंह ने बताया कि जानकारी मिली है। लीकेज को ठीक कराया जा रहा है।
विज्ञापन
इससे पहले 15 मार्च को चेतगंज में बड़ी पियरी मार्ग पर पाइपलाइन क्षतिग्रस्त होने से गड्ढा बन गया, जिसकी मरम्मत का काम तीन दिनों से चल रहा है। सड़क बाधित होने से आने-जाने वालों को परेशानी का सामना करना पड़ा। 13 मार्च को मंडुवाडीह चौराहे पर मोड़ैला रोड पर पाइपलाइन लीकेज के बाद सड़क में दरार आ गई थी। जानकारी मिलने के बाद जलकल के कर्मचारियों ने इसे दुरुस्त किया।
11 मार्च को सिगरा चौराहे पर सड़क धंसने का इस सप्ताह का सबसे चर्चित मामला सामने आया था, जब चौराहे के बीचोबीच रथयात्रा जाने वाली सड़क पर भारी-भरकम गड्ढा बन गया। यह मामला शासन तक गूंजा था। तीन दिन बाद जलकल ने पाइप लाइन दुरुस्त कर गड्ढा भरा। इसके बाद सड़क पर आवागमन बहाल कराया गया था।