{"_id":"5a671fd14f1c1b410b8b4a0c","slug":"varanasi-road-are-gone-well-in-smart-city-project","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":" स्मार्ट सिटी योजना में चमकेंगी बनारस की 100 किमी सड़कें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्मार्ट सिटी योजना में चमकेंगी बनारस की 100 किमी सड़कें
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,वाराणसी
Updated Tue, 23 Jan 2018 05:46 PM IST
विज्ञापन
road
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्मार्ट सिटी योजना के तहत पहले चरण में डिवाइडरों और चौराहों को दुरुस्त किया जाएगा। दूसरे चरण में वाराणसी की 100 किलोमीटर तक सड़कों को चमकाने की भी तैयारी तेज हो गई है। पहले चरण में 40 किमी सड़कों को बनाने के बाद दूसरे चरण में 60 किमी सड़कों का निर्माण कराया जाएगा। सड़कों को चिह्नित करने का काम तेज हो गया है।
स्मार्ट सिटी योजना के तहत क्षेत्र आधारित विकास (एबीडी) में पक्के महाल के 1389 एकड़ में बुनियादी सुविधाओं को विकसित किया जाना है। सबसे पहले शहर की ट्रैफिक व्यवस्था को दुरुस्त किया जाएगा। इसमें चौराहों को अपग्रेड करना, सीसीटीवी कैमरे लगाना, सड़कों को ठीक करने का काम होना है। नगर निगम की ओर से नामित कंपनी शापूरजी पालमा ने पहले ट्रैफिक सुधार पर काम शुरू कर दिया है।
इसमें प्रमुख मार्गों पर डिवाइडर कट को बंद किया जा रहा है। इसके बाद चौराहों पर सीसीटीवी कैमरे लगाने का काम शुरू होगा। इसके लिए केंद्र और प्रदेश सरकार से 321 करोड़ रुपये की धनराशि भी स्वीकृत हो चुकी है। नगर निगम के शहीद उद्यान पार्क में सिटी कमांड कंट्रोल के लिए भवन भी बनकर तैयार हो गया है।
विज्ञापन
इन कार्यों को पूरा करने के बाद दूसरे चरण में 100 किमी की सड़क को और चमकाने और बाकी बचे चौराहों को अपग्रेड किया जाएगा। नगर आयुक्त डॉ. नितिन बंसल ने बताया कि नवंबर 2018 तक ट्रैफिक सुधार का काम पूरा करना है। इसके लिए नामित कंपनी को पहले से हिदायत दी जा चुकी है। उन्होंने बताया कि ट्रैफिक सुधार के बाद दूसरे पहलुओं पर काम किया जाना है। साथ ही सड़कों का काम कराया जाएगा।
सड़कों की खुदाई से हो रही दिक्कत
स्मार्ट सिटी योजना के तहत चौराहों और 40 किलोमीटर तक बनने वाली सड़कों के कार्य शुरू करने में दिक्कत आ रही है। कारण यह कि गैस पाइप लाइन और भूमिगत केबिल बिछाने के कारण शहर की कई सड़कों पर एक साथ खुदाई की जा रही है। इससे सड़कों के निर्माण कार्य शुरू करने में दिक्कत आ रही है।