फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Varanasi ranked 27th in Ease of Living Index and Municipality Performance Index

रहने के लिहाज से अच्छी नहीं बनारस में सुविधाएं, ईज ऑफ लिविंग इंडेक्स में काशी टॉप टेन में शामिल नहीं 

Fri, 05 Mar 2021 12:40 AM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: स्‍वाधीन तिवारी Updated Fri, 05 Mar 2021 12:40 AM IST
विज्ञापन
Varanasi ranked 27th in Ease of Living Index and Municipality Performance Index
वाराणसी नगर निगम - फोटो : अमर उजाला

स्मार्ट सिटी के तौर पर विकसित हो रहे बनारस में भले ही सुविधाएं तेजी से बढ़ रही हैं, लेकिन रहने के लिहाज से इसकी रैकिंग देश भर में अच्छी नहीं मानी जा रही है। ईज ऑफ लिविंग इंडेक्स और नगर पालिका प्रदर्शन सूचकांक में बनारस 27 वें पायदान पर है। हालांकि शहर में ढेर सारी विकास योजनाएं अभी धरातल पर नहीं उतरी हैं। माना जा रहा है कि विकास योजनाओं के पूर्ण होने पर बनारस की रैंकिंग में सुधार होगा।

विज्ञापन


केंद्रीय आवास और शहरी मामले के मंत्रालय की जारी रैकिंग में देश भर के शहरों को शामिल किया गया था। इन शहरों में किए गए सर्वे के लिए चार संकेतकों के आधार पर परखा गया। इसमें जीवन की गुणवत्ता, आर्थिक क्षमता, विकास की स्थिरता और नागरिकों की समझ को आधार बनाया गया है।
विज्ञापन


इस तरह के सर्वे में 111 शहरों के 32.2 लाख लोगों की राय जानी गई। बनारस में पेयजल, सीवर, सड़क, गंदगी समेत कई मूलभूत समस्याओं में सुधार नहीं हुआ है। नागरिकों की समझ की बात की जाए तो सार्वजनिक स्थानों पर गंदगी फैलाना, पान खाकर थूकना और कूड़ा निस्तारण के मामले में स्थितियां बेहतर नहीं हैं। नगर निगम की ओर से जागरूकता अभियान के बाद भी लोगों की आदतों में बदलाव नहीं हो सका है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

धर्म, कला और संस्कृति की नगरी है काशी
बनारस देश की सांस्कृतिक राजधानी है। धर्म, कला और संस्कृति की नगरी होने के कारण देश और विदेश से पर्यटकों का आगमन होता रहता है। 

समस्याएं
-वायु प्रदूषण
-सीवर
-सड़क
-पेयजल

नागरिकों की सहभागिता भी है जरूरी
आर्किटेक्ट आरसी जैन ने बताया कि किसी भी शहर में रहने के लिहाज से यातायात, सुनियोजित विकास, सुनियोजित रहन-सहन और विकास कार्यों में नागरिकों की सहभागिता बेहद आवश्यक होती है। बनारस में ट्रैफिक की समस्या गंभीर है। गलियों के शहर में सुनियोजित ढंग से विकास नहीं हो सका है। शहर में ग्रीन एरिया का अभाव होने के कारण नागरिकों को दूषित वातावरण का सामना करना पड़ता है।

बड़े शहरों में लिविंग एरिया और बिजनेस एरिया अलग-अलग होते हैं लेकिन बनारस में इसका अभाव है। बात करें स्वास्थ्य सुविधाओं की तो नागरिकों को यहां की स्वास्थ्य सुविधाओं पर विश्वास नहीं है। कई महत्वपूर्ण कारणों से बनारस इज आफ लिविंग की रैकिंग में पिछड़ा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed