फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   varanasi Rajkiya Ayurved Mahavidyalaya will become first up ayurved college

एनएबीएच से मिली ग्रेडिंग तो काशी में बन सकता है यूपी का पहला आयुष अस्पताल

Fri, 22 Dec 2017 10:30 AM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी Updated Fri, 22 Dec 2017 10:30 AM IST
विज्ञापन
varanasi Rajkiya Ayurved Mahavidyalaya will become first up ayurved college
राजकीय आयुर्वेद महाविद्यालय एवं चिकित्सालय - फोटो : self

विज्ञापन
वाराणसी के चौकाघाट स्थित राजकीय आयुर्वेद महाविद्यालय एवं चिकित्सालय को ग्रेडिंग मिली तो यह प्रदेश का पहला आयुष अस्पताल बन जाएगा। इसके लिए नेशनल एक्रिडेशन बोर्ड ऑफ हॉस्पिटल एंड हेल्थकेयर प्रोवाइडर्स (एनएबीएच) की दो सदस्यीय टीम गुरुवार को निरीक्षण करने महाविद्यालय पहुंची। दो दिन तक सुविधाओं की जांच के बाद टीम अपनी रिपोर्ट एनएबीएच को सौंपेगी। 

महाविद्यालय प्रशासन ने एनएबीएच से ग्रेडिंग के लिए आवेदन किया था। गुरुवार को पहुंची टीम में मुंबई के डॉ. अनुराग मित्तल और दिल्ली के डॉ. ऋषिकेश शामिल हैं। दोनों सदस्यों ने अस्पताल के इनडोर, ओपीडी में मिलने वाली सुविधाओं, कर्मचारियों की संख्या आदि की जांच शुरू की।
विज्ञापन


दो दिन तक निरीक्षण करने के बाद टीम अपनी रिपोर्ट एनएबीएच को देगी। कॉलेज के प्राचार्य प्रो. एसएन सिंह का कहना है कि हमारे पास क्षमता है, इसलिए ग्रेडिंग प्राप्त करने में दिक्कत नहीं होगी। यूपी में कोई भी अभी तक किसी को यह ग्रेडिंग नहीं मिली हैै। यदि हम सफल रहे तो काशी में पहले आयुष अस्पताल की सौगात होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed