वाराणसी: यूथ पार्लियामेंट प्रतिध्वनि 2026 का समापन, 40 को मिला पुरस्कार; सीएचएस बॉयज में लोकसभा
सेंट्रल हिंदू स्कूल (सीएचएस) बॉयज में आयोजित यूथ पार्लियामेंट प्रतिध्वनि-2026 का समापन हुआ। इसमें विभिन्न समितियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 40 प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया। विद्यार्थियों ने लोकसभा, एआईपीपीएम, यूपीएलए और इंडियन प्रेस समितियों में हिस्सा लेकर संसदीय कार्यप्रणाली, राजनीतिक विमर्श और पत्रकारिता से जुड़ी गतिविधियों का प्रदर्शन किया।
विस्तार
सेंट्रल हिंदू बॉयज स्कूल कमच्छा में दो दिवसीय इंटर स्कूल यूथ पार्लियामेंट प्रतिध्वनि 2026 का समापन बृहस्पतिवार को हुआ। विद्यार्थियों ने संसदीय कार्यप्रणाली, लोकतांत्रिक मूल्यों, राजनीतिक विमर्श और पत्रकारिता से जुड़े विभिन्न विषयों पर अपनी प्रतिभा और विचार क्षमता का प्रदर्शन किया।
कार्यक्रम में विभिन्न समितियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया। कुल 40 पुरस्कार बांटे गए। मुख्य अतिथि बीएचयू स्कूल बोर्ड की उपाध्यक्ष प्रो. नंदिता घोषाल रहीं। विशिष्ट अतिथि पूर्व छात्र विनय भूषण मिश्रा रहे।
विद्यार्थियों के प्रयासों की सराहना कर ऐसे आयोजनों को नेतृत्व क्षमता, तार्किक सोच और संवाद कौशल विकसित करने का महत्वपूर्ण माध्यम बताया। चार प्रमुख समितियां बनाई गई थीं। लोकसभा, ऑल इंडिया पॉलिटिकल पार्टीज मीट (एआईपीपीएम), उत्तर प्रदेश विधानसभा (यूपीएलए) और इंडियन प्रेस शामिल रहीं।
हर समिति में 10-10 पुरस्कार दिए गए। इनमें बेस्ट डेलीगेट, हाई कमेंडेशन, स्पेशल मेंशन और बेस्ट स्पीकर सहित विभिन्न श्रेणियां शामिल थीं। मार्गदर्शन विद्यालय की प्राचार्या डॉ. स्वाति अग्रवाल ने किया। समन्वयक डॉ. सीमा सिंह रहीं। अनुपमा, डॉ. अर्चना, डॉ. सत्यनारायण, डॉ. प्रशांत ने सहयोग किया।