{"_id":"59a011d04f1c1bcf408b4a52","slug":"varanasi-police-searching-those-person-who-testing-blood-free-of-cost","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"वाराणसी पुलिस के लिए बड़ा सवाल- कौन हैं मुफ्त में खून जांचने वाले जो मांगते हैं आधार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाराणसी पुलिस के लिए बड़ा सवाल- कौन हैं मुफ्त में खून जांचने वाले जो मांगते हैं आधार
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
Updated Fri, 25 Aug 2017 05:32 PM IST
विज्ञापन
डाफी के प्रधान ने सौ नंबर पर सूचना दी तो भाग निकले खून जांचने आए युवक
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी में इन दिनों मुफ्त में खून, ब्लड प्रेशर और शुगर जांचने के लिए चार पहिया और दो पहिया वाहन सवार कुछ युवक आम जन के घर पहुंच रहे हैं। ये वाहन सवार लोगों से जांच के लिए ब्लड सैंपल लेने के साथ ही उनके आधार कॉर्ड की कॉपी भी मांग रहे हैं।
खुद को इलाहाबाद स्थित मोतीलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज के मेडिसिन विभाग का छात्र बताते हुए तीन युवक जब डाफी के ग्राम प्रधान के घर पहुंचे तो यह मामला सामने आया। प्रधान ने युवकों की तस्दीक के लिए जब 100 नंबर पर सूचना दी तब तीनों आननफानन में अपनी कार से भाग निकले।
इनकी तस्वीर हालांकि सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है। फुटेज के आधार पर लंका थाने में मुकदमा दर्ज कर पुलिस आरोपियों की तस्दीक में जुटी है। वाराणसी पुलिस के लिए यह एक बड़ा सवाल बन गया है। जिले में एक के बाद एक ऐसे चार मामले सामने आने के बाद पुलिस के कान खड़े हो गए हैं।
विज्ञापन
वहीं, खुफिया इकाइयां अंजान बनी बैठी हैं। गुरुवार को मामला एसएसपी के संज्ञान में आया तो उन्होंने सभी थानों अलर्ट कर निर्देश दिया कि ऐसे लोगों की तस्दीक करें कि वे कौन हैं। जांच कराकर उनके विरुद्ध कार्रवाई करें।

मुफ्त जांच के बहाने कहीं ये तो नहीं कर रहे
यूपी100
- फोटो : amar ujala
दरअसल, लंका थाना अंतर्गत डाफी के प्रधान के घर बुधवार को कार से तीन युवक पहुंचे थे। खुद को इलाहाबाद स्थित मोतीलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज के मेडिसिन विभाग का छात्र बताते हुए तीनों ने प्रधान के परिवार के सदस्यों का खून, शुगर और ब्लड प्रेशर मुफ्त में जांचने की बात कही।
उन्होंने बताया कि उनकी 10 लोगों की टीम है और क्षेत्र की जानकारी जुटाने लगे। प्रधान पति को तीनों की हरकतें संदिग्ध प्रतीत हुई तो उन्होंने सौ नंबर पर फोन किया। इसी बीच तीनों युवक कार स्टार्ट कर भाग निकले। सूचना पाकर प्रधान के घर लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज पुलिस ने ली और वापस हो गई।
एसएसपी राम कृष्ण भारद्वाज ने बताया कि पुलिस टीमों से ऐसे लोगों की तस्दीक कराई जाएगी। जनता से अपील है कि ऐसे लोगों की सूचनाएं उनके वाहन नंबर के साथ तत्काल पुलिस को दें।