फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Varanasi police rescued haryana youth kidnapped from bihar

हरियाणा के युवक बिहार में किए गए अगवा, बनारस पुलिस ने छुड़ाया

Wed, 04 Jul 2018 10:52 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Updated Wed, 04 Jul 2018 10:52 AM IST
विज्ञापन
Varanasi police rescued haryana youth kidnapped from bihar
पुलिस गिरफ्त में बदमाश - फोटो : अमर उजाला
बिहार के सासाराम में अपहृत हरियाणा निवासी अनूप और उसके दोस्त भजन लाल को अपहर्ताओं से मुक्त कराकर बनारस के लंका थाने की पुलिस ने उन्हें उनके परिजनों को सुपुर्द कर दिया। गिरफ्तार तीन अपहर्ताओं को मंगलवार को मीडिया के सामने पेश कर पुलिस ने प्रकरण का खुलासा किया।
विज्ञापन


तीनों के पास से फिरौती के दो लाख रुपये, नाइन एमएम की पिस्टल, तमंचा, चार कारतूस और दो बाइक बरामद कर जेल भेज दिया गया। बदमाशों की शिनाख्त सासाराम के पिंटू कुमार व रामप्रवेश शाह और औरंगाबाद के राजू उर्फ विस्सू चौधरी के तौर पर हुई है। वहीं, कार सवार गैंग का सरगना सासाराम का भुवर दो साथियों के साथ भाग निकला। तीनों की तलाश में दो टीम रोहतास और औरंगाबाद भेजी गई है।
विज्ञापन


एसपी सिटी दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि लंका इंस्पेक्टर संजीव मिश्रा से सोमवार की शाम हरियाणा के फतेहाबाद जिले के भटकला थाना अंतर्गत खावराकला निवासी रणवीर सिंह मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन


रणवीर ने बताया कि उनके बेटे अनूप और उसके दोस्त भजन लाल का सासाराम में 28 जून को अपहरण किया गया है। बदमाश 13 लाख रुपये मांगे हैं। तीन लाख रुपये में मामला तय कर रकम डाफी बाईपास पर देनी है। सूचना पर इंस्पेक्टर लंका ने डाफी टोल प्लाजा के समीप घेरेबंदी कराई।

हाईवे के किनारे रणवीर सिंह दो अपाचे बाइक सवार दो अपहर्ता के पास जाकर दो लाख रुपये दिए और गरीबी का हवाला देकर गिड़गिड़ाए कि अब एक लाख और नहीं दे पाएंगे।

थोड़ी ही देर बाद आई टेन कार आई और लंका इंस्पेक्टर फोर्स के साथ ललकारे तो अनूप और भजन लाल नीचे कूद पड़े। इस दौरान एक अपहर्ता भी कार से गिर पड़ा। फोर्स ने चौतरफा घेरेबंदी कर दो बाइक सवार दो और अपहर्ता को भी दबोच लिया।

अपहर्ताओं की धरपकड़ में सिपाही मानस कुमार तिवारी घायल हो गए। वहीं, कार और उसके पीछे लगी स्कार्पियो वापस चंदौली की ओर अंधेरे में ना जाने कहां गई कि रात भर की कांबिंग के बाद भी उनका पता नहीं लगा। 

ओवरटेक कर सुनसान पहाड़ी स्थान में करते हैं अगवा

Varanasi police rescued haryana youth kidnapped from bihar
kidnapping shimla
अपहर्ताओं ने फिरौती की रकम लेने के लिए रणवीर को मोहनिया बुलाया तो उन्होंने मना कर दिया। इसके बाद टेंगरा मोड़ तय हुआ तो लंका इंस्पेक्टर ने कहा कि उन्हें डाफी टोल प्लाजा के समीप आने को कहें। इस पर अपहर्ता रणवीर को चालाकी न करने की हिदायत देते हुए डाफी टोल प्लाजा के समीप आए।

वहीं गिरफ्तार पिंटू कुमार के खिलाफ चंदौली के अलीनगर थाने से गैंगेस्टर की कार्रवाई हुई है। पिंटू ने बताया कि गैंग के सभी सदस्यों का आपराधिक इतिहास है। भुवर रोहतास, सासाराम और औरंगाबाद में अपहरण के लिए कुख्यात है।

सुनसान पहाड़ी स्थानों में स्कार्पियो से ओवरटेक कर वाहनों को रुकवाया जाता है। अपहरण में एक स्कार्पियो, कार और दो बाइक इस्तेमाल होती हैं। लिफ्ट देने के बहाने भी यह गिरोह अपहरण करता है।

उधर, अपहर्ताओं के चंगुल से छूटे अनूप ने बताया कि 28 को सासाराम में सुनसान पहाड़ी स्थान में स्कार्पियो से ओवरटेक कर उसका ट्रक रुकवाया गया। इसके बाद आंख पर पट्टी दी गई और स्कार्पियो में वह दो-तीन घंटे चलता रहा। इसके बाद उसी के मोबाइल से बदमाशों ने उसके घरवालों से फिरौती मांगी।

अपहर्ताओं को गिरफ्तार करने वाली टीम को एसएसपी की ओर से 25 हजार रुपये का इनाम दिया गया है। साथ ही, आईजी रेंज और एडीजी जोन को पुरस्कार के लिए टीम के नाम की संस्तुति की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed