फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   varanasi police police arrest mastermind of fraud gang

बाबतपुर एयरपोर्ट से ठग गिरोह का सरगना गिरफ्तार, बड़े लोगों को बनाता था शिकार

Fri, 13 Oct 2017 10:36 AM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी Updated Fri, 13 Oct 2017 10:36 AM IST
विज्ञापन
varanasi police police arrest mastermind of fraud gang
पुलिस की कार्रवाई की भनक लगते ही टिकट लेने गया साथी भागा - फोटो : twitter
वाराणसी के बाबतपुर स्थित लालबहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट से गुरुवार को पुलिस ने अंतरराज्यीय ठग गिरोह के सरगना विजय कुमार विश्वकर्मा को गिरफ्तार किया है। वह जौनपुर के सिकरारा के रीठी का रहने वाला है।  
विज्ञापन


विजय के पास से 90 हजार रुपये, दो मोबाइल और फर्जी आईडी पर लिए गए सिम बरामद हुए। उसकी गिरफ्तारी की भनक लगते ही टिकट लेने गया उसका दोस्त जौनपुर के बक्शा के सुगूलपुर का राणा प्रताप सिंह भाग निकला।
विज्ञापन


एसपी ग्रामीण अमित कुमार ने गुरुवार को पुलिस लाइन में पत्रकारों को बताया कि अध्यापकों, डॉक्टरों और बड़े कारोबारियों को ठगने वाले गिरोह की लगातार शिकायतें आ रहीं थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी दौरान हाथी बाजार के डॉ. राधेश्याम चौहान ने जंसा थाने में ठगी का मुकदमा दर्ज कराया। सीओ सदर अंकिता सिंह के नेतृत्व में जंसा थानाध्यक्ष की टीम गठित कर सर्विलांस की मदद से विजय को गिरफ्तार किया गया।

पूछताछ में विजय ने बताया कि वह नई दिल्ली और फिर वहां से विदेश भागने वाला था। विजय ने बताया कि वह डॉक्टरों को दवा फैक्ट्री में महीने में चार दिन की ड्यूटी के बदले 30 से 40 हजार रुपये देने का लालच देकर ठगता था। 

ठगी के रुपयों से बेटे कर रहे मेडिकल की पढ़ाई

varanasi police police arrest mastermind of fraud gang
पुलिस की कार्रवाई की भनक लगते ही टिकट लेने गया साथी भागा - फोटो : twitter
इसके साथ ही वह शिक्षकों को उनके स्कूल के लिए अनुदान दिलाने और व्यापारियों को उनके सामान बिकवाने का झांसा देकर ठगता था। विजय ने बताया कि उसने डॉ. राधेश्याम चौहान से साढ़े चार लाख और फूलपुर के अध्यापक दिलीप कुमार से डेढ़ लाख रुपये ठगे थे।

बड़ागांव के रिंकू चौरसिया को 250 साइकिल दिलाने का झांसा दिया था। इसी तरह से जौनपुर और कुछेक अन्य जिलों के लोगों से उसने लाखों की ठगी की है।

पुलिस की पूछताछ में विजय ने बताया कि वह 12वीं पास है। मगर, ठगी से कमाए रुपये से अपने एक बेटे को रूस में और दूसरे को नोएडा में एमबीबीएस की पढ़ाई करा रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed