{"_id":"5a0835934f1c1b87698bae39","slug":"varanasi-police-is-in-trouble-after-given-guard-of-honour","type":"story","status":"publish","title_hn":"डॉक्टर की पत्नी का निधन, गार्ड ऑफ ऑनर देकर सवालों के घेरे में पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डॉक्टर की पत्नी का निधन, गार्ड ऑफ ऑनर देकर सवालों के घेरे में पुलिस
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
Updated Sun, 12 Nov 2017 05:21 PM IST
विज्ञापन
शस्त्र उल्टा कर गार्ड ऑफ ऑनर देती पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बनारस के प्रसिद्ध चिकित्सक रहे डॉ. शिवमोहन लाल अग्रवाल की पत्नी एवं बलदेव शिक्षण संस्थान के चेयरमैन डॉ. एसडी अग्रवाल की माता शारदा अग्रवाल (83) का शनिवार को निधन हो गया। उनका निधन जिले के बड़ागांव स्थित आवास पर हुआ।
सूचना पाकर पहुंचे एसडीएम पिंडरा नागेंद्र नाथ यादव की मौजूदगी में बड़ागांव थाने के एक दरोगा और तीन सिपाहियों ने शव को सशस्त्र सलामी दी। इसे लेकर पुलिस महकमे में ही खासी चर्चाएं और सवाल उठे।
कहना था कि आखिरकार ऐसे किसी को सशस्त्र सलामी कैसे दी जा सकती है। वहीं, इस संबंध में थानाध्यक्ष बड़ागांव ने बताया कि गार्ड ऑफ आनर नहीं दिया गया था।
विज्ञापन
उधर, शारदा अग्रवाल के निधन का समाचार सुनकर क्षेत्र के गणमान्य नागरिक, अधिकारियों और राजनीतिक दलों के नेताओं ने पहुंच कर शोक संतप्त परिवारीजनों को ढांढस बंधाया। इसके बाद शवयात्रा मणिकर्णिका घाट के लिए रवाना हुई जहां शारदा अग्रवाल का अंतिम संस्कार किया गया।