{"_id":"5bd57d25bdec22698671f16b","slug":"varanasi-police-found-illegal-cracker-during-raid-on-trader","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"बनारस में पटाखा कारोबार पर चला पुलिस का डंडा, 70 लाख के अवैध पटाखे बरामद, गोदाम सीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बनारस में पटाखा कारोबार पर चला पुलिस का डंडा, 70 लाख के अवैध पटाखे बरामद, गोदाम सीज
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
Updated Mon, 29 Oct 2018 10:21 AM IST
विज्ञापन
बरामद पटाखा
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी के लहरतारा निवासी रिंकू भारती के मकान में पटाखों के अवैध भंडारण और धमाके के कारण हुई तीन मौतों के बाद पुलिस और प्रशासनिक महकमा इस मामले में गंभीर हुआ हैं। रविवार की दोपहर क्राइम ब्रांच और मंडुवाडीह पुलिस की संयुक्त टीम ने लहरतारा बौलिया स्थित पटाखों की लाइसेंसी दुकान मेसर्स गिन्नीज वर्ल्ड में छापेमारी की। आगे की स्लाइड्स में देखें.....
पटाखा व्यापारी पर चला प्रशासन का डंडा
गोदाम के बाहर मौजूद पुलिस
- फोटो : amar ujala
छापेमारी के दौरान फर्म के सामने स्थित बंद पड़े गोदाम में रखे 70 लाख रुपये से ज्यादा के अवैध पटाखे सीज किए गए। इसके साथ ही फर्म के मालिक तरुण मोटवानी के खिलाफ मंडुवाडीह थाने में मुकदमा दर्ज किया गया। जिले में जिन पांच लोगों के पास पटाखों की बिक्री और भंडारण का लाइसेंस है, उनमें से तरुण मोटवानी एक है।
varanasi
- फोटो : अमर उजाला
क्राइम ब्रांच प्रभारी विक्रम सिंह को सूचना मिली थी कि मेसर्स गिन्नीज वर्ल्ड द्वारा भारी मात्रा में अवैध तरीके से पटाखे का भंडारण किया गया है। इस सूचना पर क्राइम ब्रांच प्रभारी और थानाध्यक्ष मंडुवाडीह संजय त्रिपाठी ने एसीएम तृतीय मदन मोहन वर्मा के साथ छापेमारी की। फर्म में सब कुछ सही दिखा तो टीम वापस हो रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
डेमो
- फोटो : डेमो
इसी बीच क्राइम ब्रांच के चंद्रसेन सिंह, सुरेंद्र मौर्या और पुनदेव सिंह की नजर फर्म के सामने के बंद पड़े गोदाम पर गई और उन्होंने झांक कर देखा तो अवैध तरीके से रखे गए पटाखे दिखे। इस पर तीनों ने क्राइम ब्रांच प्रभारी को बताया। पहले तो फर्म के मालिक ने अनभिज्ञता जताई और आनाकानी की लेकिन पुलिस का सख्त रुख देख जल्द ही गोदाम का ताला खोल दिया।
विज्ञापन
UP Police
इस संबंध में थानाध्यक्ष मंडुवाडीह ने बताया कि तरुण मोटवानी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। तरुण ने 70 लाख से 80 लाख रुपये कीमत के पटाखों का अवैध तरीके से भंडारण कर रखा है। फर्म का पटाखा बिक्री और भंडारण का लाइसेंस निरस्त कराने के लिए जिलाधिकारी को रिपोर्ट भेजी जा रही है।