{"_id":"61bad70c900a5a3c0336c9f0","slug":"varanasi-police-commissionerate-will-get-new-building-in-new-year-have-all-facilities","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"वाराणसी: नए साल से आकार लेने लगेगा पुलिस कमिश्नरेट का भवन, काशी की पुरातन संस्कृति को ध्यान में रखकर होगा निर्माण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाराणसी: नए साल से आकार लेने लगेगा पुलिस कमिश्नरेट का भवन, काशी की पुरातन संस्कृति को ध्यान में रखकर होगा निर्माण
Thu, 16 Dec 2021 11:35 AM IST
गीतार्जुन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Thu, 16 Dec 2021 11:35 AM IST
सार
कमिश्नरेट भवन में विभिन्न न्यायालय के लिए अलग से अदालत के रूम बनेंगे। इस भवन में पुलिस आयुक्त, अपर पुलिस आयुक्त अपराध व मुख्यालय, अपर पुलिस आयुक्त कानून व्यवस्था सहित अन्य अफसर एक ही छत के नीचे बैठेंगे।
विज्ञापन
वाराणसी पुलिस कमिश्नरेट का नया भवन।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
वाराणसी कमिश्नरेट पुलिस का भवन नए साल से आकार लेना शुरू कर देगा। काशी की आर्किटेक्चरल संस्कृति को ध्यान में रखते हुए भवन का निर्माण कराया जाएगा। ट्रैफिक पुलिस लाइन के पास बनने वाले भवन का डीपीआर पुलिस आवास निगम तैयार करेगा। इसके लिए पुलिस आयुक्त ने भवन निर्माण से संबंधित योजना का पत्र पुलिस आवास निगम को भेज दिया है।
विज्ञापन
कमिश्नरेट भवन में विभिन्न न्यायालय के लिए अलग से अदालत के रूम बनेंगे। इस भवन में पुलिस आयुक्त, अपर पुलिस आयुक्त अपराध व मुख्यालय, अपर पुलिस आयुक्त कानून व्यवस्था सहित अन्य अफसर एक ही छत के नीचे बैठेंगे।
विज्ञापन
भवन के निर्माण से फरियादियों को अब भटकना नहीं पडे़गा, एक ही छत के नीचे सभी समस्याओं का समाधान होगा। पुलिस आयुक्त ए सतीश गणेश ने बताया कि भूतल सहित पांच मंजिला बनने वाले भवन की विशेषता यह होगी कि उसमें बैठक और सेमिनार कक्ष, जन मिलन कक्ष, सीपी और दोनों एडिशनल सीपी कार्यालय होंगे।
विज्ञापन
Trending Videos
क्राइम अंगेस्ट वीमेन की नोडल अफसर भी यहीं से कार्य करेंगी। ट्रैफिक विंग, क्राइम विंग और इंटेलिजेंस विंग एक छत के नीचे होंगे। इंग्लिश आफिस, एकाउंट ब्रांच और आरआई पुलिस भी एक साथ ही रहेंगे। फर्स्ट एड मेडिकल कक्ष की सुविधा, फायर सर्विस के चीफ फायर आफिसर का कार्यालय, इसके अलावा आधुनिक प्रेस इंटरेक्शन सेंटर भी होगा।