Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Varanasi Police Commissioner inspected security and traffic arrangements in view of festivals

त्योहारों को लेकर सख्ती: दुकानों के आगे, फुटपाथ पर पार्किंग की तो खैर नहीं, यातायात बाधित करने पर कार्रवाई तय

Wed, 04 Nov 2026 02:51 PM IST
Pragati Chand अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: Pragati Chand Updated Wed, 04 Nov 2026 02:51 PM IST
सार

वाराणसी में त्योहारों को लेकर पुलिस आयुक्त ने सुरक्षा व यातायात व्यवस्था का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने सड़क पर अतिक्रमण और अवैध पार्किंग किसी भी दशा में नहीं होने का निर्देश दिए।

विज्ञापन
Varanasi Police Commissioner inspected security and traffic arrangements in view of festivals
पुलिस आयुक्त ने सुरक्षा व यातायात व्यवस्था का किया निरीक्षण - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

धनतेरस, दिवाली और भैयादूज को लेकर पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल ने मंगलवार शाम सुरक्षा व यातायात व्यवस्था का निरीक्षण किया। सड़क पर अतिक्रमण और अवैध पार्किंग किसी भी दशा में नहीं होने का निर्देश दिए। दुकानदारों को ग्राहकों के वाहनों की पार्किंग निर्धारित स्थलों पर ही कराने के निर्देश दिए। दुकानों के सामने सड़क या फुटपाथ पर वाहन खड़ाकर यातायात बाधित करने पर कार्रवाई की चेतावनी दी। यातायात और स्थानीय पुलिस के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने पर जोर दिया।

विज्ञापन


पुलिस आयुक्त ने लहरतारा, मंडुवाडीह, बनारस रेलवे स्टेशन, भिखारीपुर तिराहा, बीएलडब्ल्यू, नरिया और लंका चौराहे का निरीक्षण किया। संवेदनशील और जाम संभावित स्थलों पर पुलिस फोर्स की प्रभावी तैनाती के निर्देश दिए। सड़कों और फुटपाथों पर अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने को कहा। कलर-कोडेड पार्किंग व्यवस्था के पालन पर जोर दिया। अनधिकृत पार्किंग पर रोक लगाने के भी निर्देश दिए।
विज्ञापन


राजपत्रित अधिकारियों को निर्देशित किया कि वह अपने क्षेत्रों के प्रमुख चौराहों, बाजारों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में नियमित गश्त करें। स्थानीय और यातायात पुलिस के साथ मिलकर अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाएं। बिना हेलमेट दोपहिया वाहन चलाने, गलत दिशा में वाहन चलाने और अव्यवस्थित पार्किंग करने वाले शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस आयुक्त ने प्रमुख चौराहों और बाजार क्षेत्रों में विशेष निगरानी बढ़ाने के निर्देश दिए। व्यापारियों से अपील है कि यातायात व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करें। निर्धारित पार्किंग स्थलों का ही उपयोग कराएं और सड़क व फुटपाथ को अतिक्रमण मुक्त रखने में अपनी जिम्मेदारी निभाएं। निरीक्षण में अपर पुलिस आयुक्त कानून एवं व्यवस्था शिवहरी मीणा, एसीपी रोहनिया अवधेश विश्वकर्मा, एसीपी भेलूपुर गौरव कुमार आदि रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed