फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Varanasi police arrested three heroin smuggler

बनारस में 75 लाख रुपये की हेरोइन के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार

Mon, 30 Jul 2018 09:11 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Updated Mon, 30 Jul 2018 09:11 PM IST
विज्ञापन
Varanasi police arrested three heroin smuggler
250 ग्राम हेरोइन और 15 हजार रुपये के साथ तीन हत्थे चढ़े - फोटो : अमर उजाला
वाराणसी कैंट पुलिस ने 250 ग्राम हेरोइन, 15 हजार रुपये और चार मोबाइल के साथ तीन तस्करों को रविवार की रात पांडेयपुर से गिरफ्तार किया। कैंट पुलिस के अनुसार बरामद की गई हेरोइन की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में 75 लाख रुपये है।
विज्ञापन


गिरफ्त में आए आरोपियों की शिनाख्त नई बस्ती पांडेयपुर के मनोज चौहान, सुबाष चौहान और संतोष चौहान के तौर पर हुई है। रविवार की रात इंस्पेक्टर कैंट राजीव रंजन उपाध्याय ने मुखबिर की सूचना पर पांडेयपुर से तीनों आरोपियों को गिरफ्तार किया। सोमवार को उन्हें जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन


आरोपियों से पूछताछ में सामने आया कि इस गिरोह का सरगना मनोज चौहान है। हेरोइन की खेप गाजीपुर के दिलदार नगर और सैदपुर के साथ ही राजस्थान से लाई जाती है। तस्करी कर लाई गई हेरोइन की खेप शहर में जैतपुरा, कैंट और भेलूपुर थाना क्षेत्र के साथ ही आसपास के जिलों में सप्लाई की जाती है। इसे और नशीला बनाने के लिए इसमें केमिकल मिलाया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed