{"_id":"68aef675b91bc69269097ce8","slug":"varanasi-police-arrested-accused-for-stealing-two-and-half-year-old-child-2025-08-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Varanasi Crime: ढाई साल के बच्चे को चुराने का आरोपी गिरफ्तार, पार्क में खेलते समय अचानक हुआ था लापता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi Crime: ढाई साल के बच्चे को चुराने का आरोपी गिरफ्तार, पार्क में खेलते समय अचानक हुआ था लापता
Wed, 27 Aug 2025 05:43 PM IST
प्रगति चंद
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
Published by: प्रगति चंद
Updated Wed, 27 Aug 2025 05:43 PM IST
सार
Varanasi Crime News: वाराणसी जिले की पुलिस ने ढाई साल के बच्चे को चोरी करने के आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से अपहृत बालक को बरामद किया गया। इसके बाद परिजनों को सौंपा गया।
विज्ञापन
पुलिस के गिरफ्त में आरोपी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
वाराणसी जिले के सिगरा थाना क्षेत्र के शास्त्रीनगर पार्क से ढाई साल के बच्चे को अगवा के आरोपी आदर्श को सिगरा पुलिस ने मंगलवार को कैंट स्टेशन के द्वितीय प्रवेश द्वार के पास से गिरफ्तार किया। आदर्श के रिश्तेदार समेत दो बाल अपचारी भी पकड़े गए। यह सभी बच्चा चोरी करके दूसरे शहरों में बेचते थे। आरोपी के कब्जे से अपहृत बालक को बरामद कर पुलिस ने परिजनों को सौंपा।
विज्ञापन
मंगलवार को पुलिस लाइन में आरोपी आदर्श कुमार निवासी अयोध्या को सिगरा पुलिस ने मीडिया के सामने पेश किया। डीसीपी क्राइम सरवणन टी. ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी बाराबंकी के आदर्श कोतवाली थाना क्षेत्र के लकपेड़ा बाग का रहने वाला है।
विज्ञापन
इसे भी पढ़ें; UP Crime: वाराणसी पुलिस को मिली बड़ी सफलता, 25 हजार रुपये के इनामिया समेत दो चेन स्नेचर गिरफ्तार
विज्ञापन
क्या है पूरा मामला
मिर्जापुर के बसनीगंज निवासी सोनी चौधरी लंका थाना क्षेत्र के छित्तूपुर में किराये के मकान में रहती है। 18 अगस्त की शाम 5 बजे शास्त्रीनगर पार्क से ढाई साल का आदित्य खेलते हुए लापता हो गया। 20 अगस्त को सोनी ने बेटे की गुमशुदगी दर्ज कराई। पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे को खंगालना शुरू किया तो दो लड़के बच्चे को उठाते हुए देखे गए।
एसीपी चेतगंज डॉ. ईशान सोनी ने बताया कि पकड़े गए बाल अपचारी ने पुलिस को बताया कि बाराबंकी निवासी आदर्श उसके फूफा हैं। उन्होंने बच्चे को उठाने के लिए कहा था। आदर्श ने पुलिस को बताया कि जरूरत पूरी करने के लिए बच्चे को बेचने का इरादा था। आदर्श के आपराधिक इतिहास को भी खंगाला जा रहा है।