{"_id":"5b4e25334f1c1b45748b56fa","slug":"varanasi-police-arrest-smuggler-with-weed","type":"story","status":"publish","title_hn":"नेपाल से तस्करी कर बनारस लाई गई 70 लाख की चरस के साथ तस्कर गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नेपाल से तस्करी कर बनारस लाई गई 70 लाख की चरस के साथ तस्कर गिरफ्तार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Updated Tue, 17 Jul 2018 10:49 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नेपाल से तस्करी कर लाई गई तीन किलोग्राम 670 ग्राम चरस के साथ सोमवार की रात कैंट रोडवेज से नारकोटिक्स ब्यूरो की टीम ने एक तस्कर को धर दबोचा। गिरफ्त में आए तस्कर की शिनाख्त नेपाल के बारा जिला के जीतपुर के मुकद्दर हवारी के तौर पर हुई है। मंगलवार को मुकद्दर को अदालत में पेश कर जेल भेज दिया गया। बरामद चरस की कीमत 70 लाख रुपये बताई गई है।
डिप्टी नारकोटिक्स कमिश्नर केके सिंह के अनुसार नेपाल से तस्करी कर चरस लाए जाने की सूचना मिली थी। इस सूचना पर अधीक्षक एम इब्राहिम अंसारी के नेतृत्व में इंस्पेक्टर केके श्रीवास्तव और दीपक शर्मा की टीम ने कैंट रोडवेज के समीप घेरेबंदी कर मुकद्दर की तलाशी की।
मुकद्दर ने कमर में कपड़े के सहारे चरस की खेप बांध रखी थी। पूछताछ में मुकद्दर ने बताया कि गंगा घाटों पर विदेशियों को नशीले पदार्थ मुहैया कराने वाले तस्करों को वह चरस सौंपने जा रहा था। हालांकि मुकद्दर तस्करों के बारे में कोई खास जानकारी नहीं दे सका।