वाराणसीः नहीं मिल रहे हैं यात्री, निरस्त हो रहे विमान, जयपुर और जम्मू की कई उड़ानें रद्द
वाराणसी से जम्मू जाने के लिए विमान को यात्री तो मिल रहे हैं, लेकिन जम्मू से वाराणसी रूट पर यात्री बेहद कम हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गर्मी के मौसम में वाराणसी से उड़ान भरने वाली विमान सेवाएं भी यात्रियों की मुसीबत बढ़ा रही हैं। मार्च से अब तक जयपुर और जम्मू के लिए कई उड़ानें रद्द हो चुकी हैं। अंतरराज्यीय उड़ान सेवा के तहत गोरखपुर व वाराणसी के बीच शुरू हुए विमान में भी यात्रियों की संख्या घटने से उड़ानें प्रभावित हो रही हैं।
विमानन कंपनियों का कहना है कि ऑपरेशनल समस्या के चलते विमान निरस्त हुए हैं। 27 मार्च से शुरू हुई विमान सेवा अप्रैल में दो बार व मई में अब तक एक बार निरस्त हो चुकी है। कुल मिलाकर कारण चाहे जो भी हो, मगर विमान सेवा रद्द होने से यात्रियों को मुसीबत झेलनी पड़ रही है।
जयपुर की उड़ान अब तक चार बार रद्द
27 मार्च से जयपुर के लिए स्पाइसजेट की सेवा शुरू होने के बाद से अब तक चार बार रद्द हो चुकी है। अप्रैल में तीन बार तो वहीं मई में एक बार विमान को यात्रियों की कमी से निरस्त करना पड़ा।
जम्मू से आने वालों की संख्या भी कम
जम्मू के लिए इंडिगो एयरलाइंस की ओर से शुरू हुई सीधी विमान सेवा को यात्री की कमी के कारण दो बार निरस्त करना पड़ा। वाराणसी से जम्मू जाने के लिए विमान को यात्री तो मिल रहे हैं, लेकिन जम्मू से वाराणसी रूट पर यात्री बेहद कम हैं। इससे जम्मू-वाराणसी सेवा भी प्रभावित हो रही है।कई शहरों के लिए विमान सेवा शुरू हुई है, लेकिन यात्रियों की कमी से विमान रद्द हो रहे हैं। इससे यात्रियों को काफी परेशानी हो रही है। - प्रदीप कुमार, ट्रेवल एजेंसी संचालक
कई बार उड़ानें ऑपरेशनल कारणों से रद्द होती हैं तो कई बार मौसम के कारण भी उड़ानों को रद्द करना पड़ता है। - अर्यमा सान्याल, एयरपोर्ट निदेशक