फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Varanasi: Passengers not getting, planes canceled, many flights to Jaipur and Jammu canceled

वाराणसीः नहीं मिल रहे हैं यात्री, निरस्त हो रहे विमान, जयपुर और जम्मू की कई उड़ानें रद्द 

Wed, 11 May 2022 11:28 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Wed, 11 May 2022 11:28 PM IST
सार

वाराणसी से जम्मू जाने के लिए विमान को यात्री तो मिल रहे हैं, लेकिन जम्मू से वाराणसी रूट पर यात्री बेहद कम हैं। 

विज्ञापन
Varanasi: Passengers not getting, planes canceled, many flights to Jaipur and Jammu canceled
उड़ान - फोटो : social media

विस्तार

गर्मी के मौसम में वाराणसी से उड़ान भरने वाली विमान सेवाएं भी यात्रियों की मुसीबत बढ़ा रही हैं। मार्च से अब तक जयपुर और जम्मू के लिए कई उड़ानें रद्द हो चुकी हैं। अंतरराज्यीय उड़ान सेवा के तहत गोरखपुर व वाराणसी के बीच शुरू हुए विमान में भी यात्रियों की संख्या घटने से उड़ानें प्रभावित हो रही हैं।

विज्ञापन


विमानन कंपनियों का कहना है कि ऑपरेशनल समस्या के चलते विमान निरस्त हुए हैं। 27 मार्च से शुरू हुई विमान सेवा अप्रैल में दो बार व मई में अब तक एक बार निरस्त हो चुकी है। कुल मिलाकर कारण चाहे जो भी हो, मगर विमान सेवा रद्द होने से यात्रियों को मुसीबत झेलनी पड़ रही है।
विज्ञापन

 

जयपुर की उड़ान अब तक चार बार रद्द

27 मार्च से जयपुर के लिए स्पाइसजेट की सेवा शुरू होने के बाद से अब तक चार बार रद्द हो चुकी है। अप्रैल में तीन बार तो वहीं मई में एक बार विमान को यात्रियों की कमी से निरस्त करना पड़ा। 
 

जम्मू से आने वालों की संख्या भी कम

जम्मू के लिए इंडिगो एयरलाइंस की ओर से शुरू हुई सीधी विमान सेवा को यात्री की कमी के कारण दो बार निरस्त करना पड़ा। वाराणसी से जम्मू जाने के लिए विमान को यात्री तो मिल रहे हैं, लेकिन जम्मू से वाराणसी रूट पर यात्री बेहद कम हैं। इससे जम्मू-वाराणसी सेवा भी प्रभावित हो रही है।

 
विज्ञापन

कई शहरों के लिए विमान सेवा शुरू हुई है, लेकिन यात्रियों की कमी से विमान रद्द हो रहे हैं। इससे यात्रियों को काफी परेशानी हो रही है। - प्रदीप कुमार, ट्रेवल एजेंसी संचालक

कई बार उड़ानें ऑपरेशनल कारणों से रद्द होती हैं तो कई बार मौसम के कारण भी उड़ानों को रद्द करना पड़ता है। - अर्यमा सान्याल, एयरपोर्ट निदेशक

वाराणसी से जम्मू जाने के लिए विमान को यात्री तो मिल रहे हैं, लेकिन जम्मू से वाराणसी रूट पर यात्री बेहद कम हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed