वाराणसी: सोशल इंजीनियरिंग के साथ भाजपा ने जारी की 39 जिला पंचायत सीटों की सूची
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी में पंचायत चुनाव में मजबूती से अपनी दावेदारी कर रही भाजपा ने मंगलवार की रात जिले की 39 जिला पंचायत सीटों पर प्रत्याशियों की घोषणा की। प्रत्याशियों के चयन में सोशल इंजीनियरिंग का पूरा ख्याल रखा गया है। यही कारण है कि अगड़ा, पिछड़ा के साथ सभी जातियों को प्रतिनिधित्व देने का प्रयास किया गया है। बावजूद इसके पार्टी में घमासान मच गया है और चुनाव की तैयारी में जुटे कई बागी भी ताल ठोक सकते हैं। हालांकि जिले की एक सीट हरहुआ के सेक्टर दो पर अब तक फैसला नहीं हुआ है।
प्रदेश नेतृत्व की ओर से जारी सूची में चोलापुर के सेक्टर एक से सरोज सिंह, दो से अंजनीनंदन पांडेय, तीन से प्रियंका, चार से राजेश सिंह, पांच से सरोज देवी को प्रत्याशी बनाया गया है। पिंडरा के सेक्टर एक से संत सिंह, दो से गौतम सिंह, तीन से ओमकार नाथ, चार से सुभाष मौर्या, पांच से अमित पटेल, बड़ागांव के सेक्टर एक से आरती पटेल, दो से शशीकला पटेल, तीन से भूपेंद्र दूबे, चार से अवधेश तिवारी और पांच से अनुज कुमार सिंह को टिकट दिया गया है।
सेवापुरी के सेक्टर एक पूजा मिश्रा, दो से इंदू सिंह, तीन से महेंद्र प्रताप सिंह, चार से पूजा सिंह, पांच से रमेश सिंह, आराजी लाइंस के सेक्टर एक से काशीनाथ राजभर, दो से बिनीता सिंह, तीन से अखिलेश पांडेय, चार से वीरेंद्र पटेल, पांच से ब्रिजराज पटेल, छह से प्रीति पटेल और सात से संध्या सिंह को प्रत्याशी घोषित किया गया। काशी विद्यापीठ के सेक्टर एक से सरिता प्रजापति, दो से सुधा पटेल, तीन से सरोज सिंह, चार से गंगाजली, हरहुआ के सेक्टर एक से स्वाति मिश्रा, तीन से अमित देवी राजभर, चार से अमित कुमार सोनकर और चिरईगांव के सेक्टर एक से रामचंद्र सोनकर, दो से अजय सोनकर, तीन से कुंवर पटेल व चार से सरोजा देवी को प्रत्याशी बनाया गया है।
आगे देखें सूची
