Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Varanasi On Dev Deepawali Shiva Tandava will be displayed in sky using 2,100 drones fireworks will take place

वाराणसी: देव दीपावली पर 2100 ड्रोन से आसमान में दिखेगा शिव तांडव, रात 8:30 बजे होगी आतिशबाजी

Tue, 17 Nov 2026 08:40 PM IST
किशन चौबे अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी Published by: किशन चौबे Updated Tue, 17 Nov 2026 08:40 PM IST
सार

24 नवंबर को देव दीपावली पर काशी में 21 लाख से अधिक दीप जलाने की तैयारी है। शाम 7:20 बजे लेजर शो, रात आठ बजे 2100 ड्रोन से शिव तांडव और 8:30 बजे ग्रीन आतिशबाजी प्रस्तावित है।

विज्ञापन
Varanasi On Dev Deepawali Shiva Tandava will be displayed in sky using 2,100 drones fireworks will take place
देव दीपावली 2026, वाराणसी - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

वाराणसी की देव दीपावली इस बार भी आधुनिक तकनीक और आध्यात्मिक आयोजनों के संगम के रूप में नजर आएगी। 24 नवंबर को काशी के 88 पक्के घाटों से लेकर गंगा पार रेतीले क्षेत्र और शहर के कुंडों तक 21 लाख से अधिक दीप जलाए जाएंगे। शाम 7:20 बजे लेजर शो, रात आठ बजे 2100 ड्रोन का शो और 8:30 बजे ग्रीन आतिशबाजी प्रस्तावित है। ड्रोन शो में आसमान में भगवान शिव, महेश्वर सूत्र, संगीतमय शिव तांडव और मां गंगा के अवतरण के दृश्य दिखाई देंगे।

विज्ञापन


उत्तर प्रदेश के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने बताया कि देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालुओं और पर्यटकों के लिए शाम से रात तक सांस्कृतिक और तकनीकी आयोजनों की विशेष शृंखला तैयार की गई है।
विज्ञापन


88 घाटों पर पांच लाख दीप जलाने की तैयारी
देव दीपावली पर 88 पक्के घाटों पर पांच लाख, गंगा पार रेतीले क्षेत्र में 3.5 लाख और शहर के 103 कुंडों पर 2.5 लाख दीप जलाए जाएंगे। इसके अलावा विभिन्न समितियों, सामाजिक संगठनों और काशीवासियों की ओर से 10 लाख दीप प्रज्ज्वलित किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


आयोजन के लिए 10 लाख मिट्टी और एक लाख गोबर के दीपों में 44 लाख बातियों और तीन हजार टिन शुद्ध सरसों के तेल का उपयोग किया जाएगा। दीपों की रोशनी से तीन से चार घंटे तक पूरी काशी जगमगाएगी। घाटों के साथ सरकारी कार्यालयों, चौराहों और होटलों पर भी आकर्षक विद्युत सजावट की जाएगी।

 

Trending Videos

Varanasi On Dev Deepawali Shiva Tandava will be displayed in sky using 2,100 drones fireworks will take place
देव दीपावली 2026, वाराणसी - फोटो : Amar Ujala

7:20 बजे से 25 मिनट का लेजर शो
दीपों की रोशनी के बीच शाम 7:20 से 7:45 बजे तक विशेष लेजर शो और 3-डी प्रोजेक्शन मैपिंग का आयोजन प्रस्तावित है। इसके माध्यम से काशी की आध्यात्मिक और सांस्कृतिक विरासत को रोशनी और तकनीक के जरिए प्रदर्शित किया जाएगा।

2100 ड्रोन से आसमान में दिखेगा शिव तांडव
रात आठ से 8:15 बजे तक 15 मिनट का ड्रोन शो प्रस्तावित है। दशाश्वमेध या अस्सी घाट के सामने गंगा पार रेतीले क्षेत्र में 2100 ड्रोन एक साथ उड़ान भरेंगे। इनके जरिए आसमान में भगवान शिव, महेश्वर सूत्र, संगीतमय शिव तांडव और मां गंगा के अवतरण के दृश्य उकेरे जाएंगे।
 

Varanasi On Dev Deepawali Shiva Tandava will be displayed in sky using 2,100 drones fireworks will take place
Dev Deepawali in varanasi - फोटो : अमर उजाला

8:30 बजे होगी ग्रीन आतिशबाजी
महोत्सव के अंतिम चरण में रात 8:30 से 8:40 बजे तक ग्रीन आतिशबाजी प्रस्तावित है। श्रीकाशी विश्वनाथ धाम के गंगा द्वार के सामने होने वाले इस आयोजन से गंगा की लहरों पर रंग-बिरंगी रोशनी बिखरेगी।

आठ प्रमुख घाटों पर होगी विशेष गंगा आरती
देव दीपावली पर नमो घाट, गायघाट, पंचगंगा घाट, दशाश्वमेध घाट, शीतला घाट, केदार घाट, तुलसी घाट और अस्सी घाट पर विशेष गंगा आरती की व्यवस्था की गई है। इन घाटों पर वैदिक मंत्रोच्चार, शंखनाद और विशाल दीपों के साथ मां गंगा की आरती होगी।

पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने कहा कि काशी की सांस्कृतिक और आध्यात्मिक विरासत को वैश्विक मंच पर नई पहचान मिल रही है। देव दीपावली को भव्य और दिव्य स्वरूप दिया जा रहा है। लाखों दीपों की रोशनी, विशेष गंगा आरती, लेजर और ड्रोन शो के माध्यम से श्रद्धालुओं और पर्यटकों को काशी की अलौकिक छटा देखने को मिलेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed