{"_id":"601c4f3e8ebc3ed272545449","slug":"varanasi-news-varanasi-news-vns5728693182","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्टांप वसूली के लिए संपत्ति होगी कुर्क, 28 तक की जाएगी नीलाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्टांप वसूली के लिए संपत्ति होगी कुर्क, 28 तक की जाएगी नीलाम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। स्टांप वसूली के लिए अब बकाएदारों की संपत्ति कुर्क की जाएगी। 10 दिन में वसूली नहीं होने पर 28 फरवरी तक इनकी नीलामी कराई जाएगी। यह निर्देश जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा ने राजस्व वसूली और कर करेत्तर की बैठक में दिया।
बैठक में बताया गया कि 25 करोड़ 13 लाख रुपये की वसूली लंबित है। राजस्व वसूली में अपेक्षित प्रगति नहीं होने पर जिलाधिकारी ने चेतावनी जारी की है। नगर निगम और नगर निकाय गंगापुर व रामनगर की वसूली की अत्यंत खराब प्रगति पर जिलाधिकारी ने गहरी नाराजगी जताई और निर्देशित किया कि 25 फरवरी तक शत प्रतिशत वसूली सुनिश्चित कराई जाए। 10-10 सफाई कर्मियों को लगा कर प्रत्येक वार्ड से वसूली कराएं, मुनादी कराई जाए, एक सप्ताह में यदि वसूली नहीं देते तो उनकी बिजली और पानी के कनेक्शन काट दिया जाये। इसी के साथ यह भी निर्देश दिया कि जब तक लक्ष्य की वसूली निकाय कर्मी नहीं करते वेतन नहीं दिया जायेगा। पैमाइश की 963 में से 135 शिकायतें ही निस्तारित किये जाने पर सभी लेखपालों तथा डिप्टी कलेक्टर माल के पेशकार को नोटिस दिया। 5 वर्ष से ऊपर के लंबित 162 मामलों पर सभी पीठासीन व पेशकार को नोटिस देने का निर्देश देते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि जब तक शत प्रतिशत केस नहीं निस्तारित करते वेतन नहीं दिया जायेगा। न्यायिक तहसीलदार को चेतावनी कि सभी केस डिस्पोज़ नहीं किया तो फरवरी का वेतन नहीं मिलेगा। तहसील सदर के न्यायिक तहसीलदार के पास 298 वाद लम्बित होने तथा 70 लाख के सापेक्ष केवल 22 लाख वसूली किये जाने पर एसडीएम सदर और तहसील पिण्डरा की एक करोड़ 45 लाख की वसूली पूरी न करने पर एसडीएम व तहसीलदार को चेतावनी जारी की गई।
------------------------
पुलिस मुठभेड़ की मजिस्ट्रियल जांच में 25 तक दें साक्ष्य
वाराणसी। 22 नवंबर को लालपुर पांडेपुर थाना स्थित रिंग रोड ऐढे़ मोड़ के पास हुई पुलिस मुठभेड़ की मजिस्ट्रियल जांच एसडीएम सदर प्रमोद कुमार पांडेय को दिया गया है। एसडीएम सदर प्रमोद कुमार पांडेय ने बताया है कि घटना के संबंध में यदि किसी व्यक्ति विशेष को कोई जानकारी हो और साक्ष्य पेश करना चाहते हो, तो 25 फरवरी तक न्यायालय कक्ष में उपस्थित होकर लिखित अथवा मौखिक रूप से प्रस्तुत कर सकते हैं। इस घटना में कुख्यात अपराधी मोनू उर्फ मोनी उर्फ अरविंद सिंह चौहान पुत्र स्वर्गीय हरिहर चौहान को गोली लगने से घायल हुआ था। जिसे अस्पताल ले जाने पर चिकित्सकों द्वारा मृत घोषित कर दिया गया था।