{"_id":"601aeeef8ebc3e4a1f4e8c9a","slug":"varanasi-news-varanasi-news-vns5726807168","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी टूरिज्म फेरी सर्विस के लिए टेंडर की तेज हुई प्रक्रिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी टूरिज्म फेरी सर्विस के लिए टेंडर की तेज हुई प्रक्रिया
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। गंगा में राजघाट से रविदास घाट तक फेरी सर्विस संचालन के टेंडर को लेकर हलचल तेज है। प्रसाद योजना के तहत यूपी टूरिज्म फेरी सर्विस के संचालन को लेकर कई कंपनियों ने पर्यटन विभाग से संपर्क साधना शुरू कर दिया है। हालांकि अभी किसी कंपनी का नाम खुलकर सामने नहीं आ रहा है लेकिन पर्यटन विभाग से जुड़े अधिकारियों के अनुसार स्थानीय और कुछ बाहरी एजेंसियों ने अपनी दिलचस्पी दिखाई है। वहीं विभागीय अधिकारियों के अनुसार 60 से 70 लाख रुपये का यह टेेंडर होगा। जल्द ही टेंडर को लेकर आवेदन मांगे जाएंगे।
प्रसाद योजना के तहत 10.71 करोड़ की लागत सेराजघाट से रविदास घाट तक क्रूज का संचालन होगा। इसके लिए राजघाट, अस्सी और रविदास घाट पर जेटी का निर्माण कार्य भी पूरा कर लिया गया है। अब संचालन का इंतजार किया जा रहा है। हालांकि अधिकारियों की ओर से कहा जा रहा है कि फरवरी के अंत और मार्च के शुरुआती सप्ताह में संचालन की उम्मीद है। फेरी सर्विस का टेंडर लेने वाली एजेंसी ही संचालन और मरम्मत का कार्य देखेगी। इसमें किराया पर्यटन विभाग और संबंधित एजेंसी द्वारा तय किया जाएगा। राजकीय निर्माण निगम के प्रोजेक्ट मैनेजर आरबी सिंह ने बताया कि संचालन को लेकर अस्सी और राजघाट पर टिकट काउंटर खोले जाएंगे।