फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Varanasi News Transformers burnt two places due to overload power cut for three hours people in panic

Varanasi News: ओवरलोड से दो जगह जले ट्रांसफार्मर, तीन घंटे कटाैती; बिलबिलाए लोग

Fri, 16 May 2025 04:56 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Fri, 16 May 2025 04:56 PM IST
सार

वाराणसी में बिजली समस्या का दंश झेल रहे लोग काफी परेशान हैं। कई इलाकों में ट्रांसफाॅर्मर भी जल जा रहे हैं। इस कारण घंटों-घंटों बत्ती गुल हो जा रही है। 

विज्ञापन
Varanasi News Transformers burnt two places due to overload power cut for three hours people in panic
ब्रिज इंक्लेव काॅलोनी में ट्रांसफाॅर्मर के पास लगी आग। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिजली की बेहतर आपूर्ति के लिए ढीले तारों को सही करवाया जा रहा है। ट्रांसफाॅर्मर का लोड भी बदला जा रहा है। इसके बाद भी ट्रांसफाॅर्मर, ढीले तार की वजह से बिजली कटौती बढ़ गई है। गुरुवार को ओवरलोड से चांदपुर चौराहे के पास और नासिरपुर सुसवाही के पास ट्रांसफाॅर्मर जल गए। 

विज्ञापन


सुंदरपुर में ट्रांसफाॅर्मर का तार जलने से आपूर्ति बाधित हो गई। लोकल फॉल्ट, लो वोल्टेज की समस्या से लोग दिन से लेकर रात तक जूझते रहे। तीन घंटे बिजली की कटाैती हुई। तीन जगहों पर ट्रॉली ट्रांसफाॅर्मर के भरोसे आपूर्ति की जा रही है। 
विज्ञापन


ग्रामीण इलाकों में बिजली आपूर्ति की व्यवस्था ठीक है, लेकिन शहर में पिछले पांच दिन से ट्रिपिंग के साथ ही कटौती ने लोगों को परेशान कर दिया है। वरुणापार से लेकर सारनाथ, पांडेयपुर, सुंदरपुर, नरिया, कंदवा, चितईपुर आदि जगहों पर बिजली की कटौती अधिक हो रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

जिले में 22 हजार से अधिक ट्रांसफाॅर्मरों से आपूर्ति दी जा रही है। इधर 15 दिन से गर्मी अधिक बढ़ने की वजह से ट्रांसफाॅर्मर भी फुंक रहे हैं। अब तक शहर से लेकर गांव तक करीब 10 ट्रांसफाॅर्मर जल चुके हैं। इधर बृहस्पतिवार की सुबह करीब 11 बजे चांदपुर चौराहे के पास ट्रांसफाॅर्मर के पास आग लगने की वजह से अफरा-तफरी मच गई। 

आग एक मेडिकल स्टोर के पास लगी थी। शाम को बृज इन्क्लेव काॅलोनी में ट्रांसफाॅर्मर के पास आग लग गई। इसमें ट्रांसफाॅर्मर से निकलने वाला मुख्य तार जलकर राख हो गया। 

चेतगंज के चौरछठवां क्षेत्र में दोपहर 12 बजे से बिजली कट गई। लोगों ने उपकेंद्र पर फोन किया तो पता चला कि बिजली निगम की ओर से कार्य करवाया जा रहा है। शाम 5 बजे आपूर्ति बहाल हो सकी। कंदवा, चितईपुर, भिटारी आदि इलाकों में इतना वोल्टेज नहीं था कि पंखा पूरी रफ्तार से चल सके। उधर, नासिरपुर सुसवाही मोहनपुरी काॅलोनी में ट्रांसफार्मर जलने से बिजली कट गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed