Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Varanasi News Today Cartridges found with passenger agency proprietor arrested in cough syrup case

Varanasi News Today: यात्री के पास मिले कारतूस, कफ सिरप केस में एजेंसी का प्रोपराइटर गिरफ्तार समेत अन्य खबरें

Mon, 05 Jan 2026 01:07 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: प्रगति चंद Updated Mon, 05 Jan 2026 01:07 PM IST
सार

Varanasi News: वाराणसी एयरपोर्ट पर एक यात्री के पास से छह कारतूस मिले। उधर, कफ सिरप मामले में आरोपी गुप्ता मेडिकल एंड सर्जिकल एजेंसी का प्रोपराइटर गिरफ्तार किया गया। इसके साथ ही वाराणसी में कई खबरें सुर्खियों में बनी रहीं। 

विज्ञापन
Varanasi News Today Cartridges found with passenger agency proprietor arrested in cough syrup case
Varanasi Top News - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वाराणसी जिले के थाना फूलपुर क्षेत्र अंतर्गत स्थित लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर एयर इंडिया एक्सप्रेस से यात्रा करने पहुंचे यात्री के पास से चेकिंग के दौरान सीआईएसएफ ने .32 बोर के छह कारतूस बरामद किए। यात्री को फूलपुर पुलिस को सौंपा गया। थाने पर जांच एजेंसियां यात्री से पूछताछ कर रही हैं। आरोपी की पहचान भुवनेश्वर नाथ तिवारी (52) निवासी बरौधा मिर्जापुर के रूप में हुई है। भुवनेश्वर नाथ तिवारी रविवार को दिल्ली जाने के लिए एयरपोर्ट पहुंचे थे। 

विज्ञापन


पुलिस पूछताछ में सामने आया कि भुवनेश्वर नाथ तिवारी के नाम से .32 बोर पिस्टल का वैध शस्त्र लाइसेंस जारी है, जो कोतवाली कटरा मिर्जापुर से संबंधित है। हालांकि, हवाई यात्रा के दौरान हथियार अथवा कारतूस ले जाने की अनुमति नहीं होती। आरोपी ने पूछताछ में यह भी बताया कि वह मिर्जापुर में तैनात रहे किसी पूर्व आईएएस से मिलने नई दिल्ली जा रहा था। थाना प्रभारी अतुल कुमार सिंह ने बताया कि यात्री से एजेंसियां पूछताछ कर रही है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें; UP News: पुलिस वाला है, जान से मार दो... कहकर उप निरीक्षक को पीटा, अधमरा कर भागे बदमाश
विज्ञापन
विज्ञापन

 
कफ सिरप मामले में आरोपी गुप्ता मेडिकल एंड सर्जिकल एजेंसी का प्रोपराइटर गिरफ्तार  
कोडीनयुक्त कफ सिरप तस्करी मामले में गुप्ता मेडिकल एंड सर्जिकल एजेंसी के प्रोपराइटर सुरेशचंद्र गुप्ता को सारनाथ पुलिस ने रविवार को थाना परिसर से गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपी प्रयागराज के धूमनगंज थाना क्षेत्र के एलआईजी प्रीतम नगर का निवासी है। सात दिन में सारनाथ थाना क्षेत्र से सुरेश चंद्र गुप्ता के रूप में यह तीसरी गिरफ्तारी है।

सारनाथ थानाध्यक्ष पंकज त्रिपाठी ने बताया कि एसआई दुर्गेश सिंह और सौरभ तिवारी ने आरोपी सुरेंद्र गुप्ता को गिरफ्तार किया है। आरोपी सुरेंद्र गुप्ता ने बिना किसी चिकित्सकीय परामर्श के कोडीनयुक्त कफ सिरप की बिक्री की। शैली ट्रेडर्स के माध्यम से कूटरचित तरीके से नशीले कफ सिरप की तस्करी में गुप्ता मेडिकल एंड सर्जिकल एजेंसी के प्रोपराइटर सुरेशचंद्र गुप्ता के खिलाफ ड्रग इंस्पेक्टर जुनाब अली ने 18 दिसंबर को प्राथमिकी दर्ज कराई थी।

इसके पूर्व 29 दिसंबर को सारनाथ के परशुरामपुर निवासी और पीडी फार्मा के प्रोपराइटर विष्णु पांडेय और महमूरगंज के मोहिनीकुंज निवासी व लोकेश फार्मास्यूटिकल के प्रोपराइटर लोकेश अग्रवाल को गिरफ्तार किया था। पीडी फार्मा, लोकेश फार्मास्यूटिकल की जांच के क्रम में गुप्ता मेडिकल एंड सर्जिकल एजेंसी के प्रोपराइटर सुरेशचंद्र गुप्ता का नाम भी सामने आया था। पुलिस ने छानबीन की तो आरोपी की संलिप्तता सामने आई। 

इसे भी पढ़ें; Varanasi News: दो करोड़ का रेस्टोरेंट का सामान हड़पा, बाप- बेटे के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज; पढ़ें- पूरा मामला

Trending Videos

डेढ बीघे की प्लॉटिंग करने वालों को पार्क देना अनिवार्य

बीडीए सीमा में डेढ़ बीघा की प्लॉटिंग करने वालों की पार्क अनिवार्य रूप से देना होगा। यह आदेश बीडीए उपाध्यक्ष पूर्ण बोरा की ओर से जारी किया गया है। उन्होंने बताया कि डेढ़ बीघा क्षेत्रफल का न्यूनतम 15 प्रतिशत भाग पार्क के लिए आरक्षित होना अनिवार्य होगा। इन मानकों की पूर्ति होने पर ही लेआउट को स्वीकृति प्रदान की जाएगी। सभी प्लॉटिंगकर्ताओं से अपील की गई है कि किसी भी प्रकार की प्लॉटिंग से पूर्व यह सुनिश्चित कर लें कि प्रस्तावित लेआउट में नौ मीटर चौड़ी सड़क हो और संबंधित भूमि का भू-उपयोग आवासीय हो। बिना लेआउट स्वीकृत कराए प्लॉटिंग न करें। जिन लोगों ने पूर्व में प्लॉटिंग की है, वे शीघ्र ही लेआउट स्वीकृत कराएं। इसके बाद ही भूखंडों की बिक्री करें। सभी जोनल अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में भ्रमण कर अवैध प्लॉटिंग के विरुद्ध कार्रवाई करें।  

इसे भी पढ़ें; Magh Mela 2025: काशी में महाकुंभ जैसी ट्रैफिक व्यवस्था, पांच थाना क्षेत्रों में 12-12 घंटे रोके जाएंगे वाहन

अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत, साथी गंभीर घायल
चौबेपुर थाना क्षेत्र के उमरहां स्थित स्वर्वेद महामंदिर धाम के सामने वाराणसी–गाजीपुर राजमार्ग पर रविवार शाम अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार अधेड़ की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। हरदोई जनपद के बेनीगंज अंतर्गत कोडरा सरैया गांव निवासी सुरेंद्र सिंह (50) चौबेपुर के चुमकुनी हंडियाडीह निवासी कैलाश प्रसाद (50) के यहां रिश्तेदारी में आए थे। रविवार की शाम दोनों बाइक से वाराणसी शहर की ओर जा रहे थे। स्वर्वेद महामंदिर के सामने पहुंचे थे कि सामने से अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक चला रहे सुरेंद्र सिंह की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पीछे बैठे कैलाश प्रसाद गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल को इलाज के लिए सीएचसी भेजा गया। टक्कर के बाद चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया। थाना प्रभारी इंद्रेश कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। अज्ञात वाहन की तलाश की जा रही है।  

इलाज के दौरान आठ साल के बच्चे की मौत, प्राथमिकी दर्ज
फूलपुर थाना क्षेत्र के नयेपुर स्थित एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान आठ वर्षीय बच्चे की मौत से आक्रोशित परिजनों और ग्रामीणों ने सोमवार को बाबतपुर–कठिराव मार्ग पर शव रखकर चक्का जाम कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने कार्रवाई का आश्वासन देकर करीब आधे घंटे बाद जाम समाप्त कराया। तहरीर के आधार पर फूलपुर पुलिस ने आरोपी चिकित्सक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।

बीकापुर बराई गांव निवासी विनोद राजभर ने बताया कि उनके बेटे पियूष राजभर (8) को पेट दर्द की शिकायत पर रविवार भोर में नयेपुर स्थित क्लिनिक में भर्ती कराया गया था। आरोप है कि सुबह करीब 11 बजे डॉक्टर द्वारा इंजेक्शन लगाए जाने के बाद से पियूष की तबीयत बिगड़ने लगी। इसके बाद चिकित्सक उसे अपनी कार से बाबतपुर स्थित एक नर्सिंग होम ले गए, जहां डॉक्टरों ने पियूष को मृत घोषित कर दिया।

परिजनों का आरोप है कि इसके बाद चिकित्सक ने बसनी चौराहे पर शव को ऑटो-रिक्शा से परिजनों के साथ घर भिजवा दिया। इस बात से आक्रोशित ग्रामीणों और परिजनों ने चिकित्सक पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए दोपहर करीब डेढ़ बजे नयेपुर में सड़क जाम कर दिया। मौके पर पहुंचे एसीपी पिंडरा प्रतीक कुमार और इंस्पेक्टर फूलपुर अतुल कुमार सिंह ने परिजनों को उचित कार्रवाई का भरोसा देकर जाम समाप्त कराया। पुलिस ने मृतक की मां संगीता देवी की तहरीर पर चिकित्सक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। पियूष असवारी स्थित एक स्कूल में कक्षा एक का छात्र था।

वरुणा नदी में मिला अज्ञात शव

शिवपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत भवानीपुर में रविवार सुबह लगभग 10:30 बजे वरुणा नदी में अज्ञात व्यक्ति का शव पाया गया। पुलिस ने आसपास के लोगों से शिनाख्त कराई, लेकिन कोई सफलता नहीं मिली। थाना प्रभारी वीरेंद्र सोनकर ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद मौत के कारणों का पता चलेगा। मृतक की उम्र लगभग 35 वर्ष बताई जा रही है।  

वीडियो एडिट कर किया वायरल, विरोध करने पर मारपीट
ग्राम पंचायत तोफापुर में वीडियो वायरल करने को लेकर विवाद हुआ। ग्राम प्रधान प्रतिनिधि राहुल यादव ने आरोप लगाया कि गांव निवासी अमरजीत यादव उर्फ भोथू पुत्र बीरबल यादव ने पंचायत से जुड़े कार्यों और निर्वाचन प्रक्रिया में संबंधित एक वीडियो एडिट कर वायरल किया। विरोध करने पर अमरजीत यादव अज्ञात साथियों के साथ राहुल यादव के घर पहुंचा और मारपीट की। थाना प्रभारी इंद्रेश कुमार ने बताया कि राहुल यादव की तहरीर पर आईटी एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।  

इसे भी पढ़ें; Panchayat Chunav: इस बार भी यूपी में वोट डालेंगे बिहार के 150 मतदाता, लगभग 50 लोगों के नाम पर की गई थी आपत्ति
  
प्रार्थना सभा को लेकर विवाद, चार हिरासत में
बड़ागांव थाना क्षेत्र के दुनियापुर गांव में रविवार को एक मकान में आयोजित ईसाई धर्म से जुड़ी प्रार्थना सभा को लेकर विवाद खड़ा हो गया। ग्रामीणों की सूचना पर मौके पर विश्व हिंदू परिषद सहित अन्य हिंदू संगठनों के पदाधिकारी और कार्यकर्ता पहुंच गए और आयोजन का विरोध शुरू कर दिया। लखमीपुर बेलवा निवासी रवि जोसेफ ने बताया कि न तो किसी को धर्म परिवर्तन के लिए प्रेरित किया गया और न ही किसी प्रकार का प्रलोभन दिया गया। पूछताछ के दौरान ही हिंदू संगठनों के कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी शुरू कर दी। पुलिस ने रवि जोसेफ समेत उसके तीन अन्य सहयोगियों को हिरासत में लेकर बड़ागांव थाने भेज दिया। थाना प्रभारी प्रवीण कुमार सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।  

गेस्ट हाउस का एडवांस नहीं लौटाने पर मकान मालिक पर प्राथमिकी दर्ज
सचिवालय के आदेश के बाद लक्सा थाने में रामापुरा निवासी मकान मालिक दिपतांशु वर्मा के खिलाफ किरायेदार को एडवांस रकम नहीं लौटाने और धमकी मामले में प्राथमिकी दर्ज की गई है। पीड़ित लखनऊ के गोमती नगर खरगापुरके कौशलपुरी निवासी नील कमल मिश्रा ने पुलिस को बताया कि गेस्ट हाउस संचालन के लिए रामापुरा निवासी दिपतांशु वर्मा का मकान किरायेदारी पर एग्रीमेंट के तहत लिया था। बाद में कई अड़चनों के बाद किरायेदारी समाप्त किए जाने के बाद एडवांस के तौर पर 8.20 लाख रुपये दिपतांशु वर्मा द्वारा नहीं लौटाया जा रहा है। लक्सा थाना प्रभारी राजू कुमार ने बताया कि सचिवालय से भी पत्र आया था और प्राथमिकी दर्ज की गई है।  

ओवरटेक पड़ा भारी, चलती ट्रक में कार ने पीछे से मारी टक्कर, चालक घायल
मिर्जामुराद थाना क्षेत्र के तमाचाबाद स्थित हाईवे पर रविवार को प्रयागराज की ओर से आते समय ओवरटेक करते समय कार चलती ट्रक में पीछे से जा भिड़ी। जिसमें मिर्जापुर जिले के कछवा थाना क्षेत्र के प्रेम के पूरा गांव के रहने वाले प्रेम कुमार यादव कार चालक गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने घायल को सरकारी एंबुलेंस बुलाकर इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भिजवाया। थाना प्रभारी प्रमोद कुमार पांडे ने बताया कि घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने घायल को सरकारी एंबुलेंस से अस्पताल भेजा है। घटना की सूचना परिजनों को दे दी गई है। परिजन अस्पताल पहुंच गए हैं।
  
सेब लदी मैजिक पलटी, चालक बचा
मिर्जामुराद क्षेत्र के रूपापुर स्थित ओवरब्रिज पर शनिवार की देर शाम वाराणसी से प्रयागराज की तरफ जा रही सेब लदी मैजिक का टायर फट गया। इस बीच पीछे से आए अज्ञात वाहन की टक्कर से मैजिक पलट गई। चालक बाल-बाल बच गया। हालांकि सेब सड़क पर बिखर गए। पुलिस की मदद से मैजिक वाहन को हटवाया गया।  

गाड़ी की टक्कर के बाद मारपीट, तीन नामजद सहित अज्ञात पर प्राथमिकी दर्ज

भेलूपुर थाना क्षेत्र के बड़ी गैबी में एक जनवरी को वाहन टकराने के बाद मारपीट हुई। पीड़ित सचिन कुमार सोनकर निवासी बड़ी गैबी की तहरीर पर पुलिस ने तीन नामजद समेत अन्य के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई। सचिन कुमार सोनकर का आरोप है कि एक जनवरी शाम करीब 6:45 बजे बाइक से जा रहा था। बड़ी गैबी स्थित पानी की टंकी के पास एक टोटो ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर के बाद टोटो सवार गोल्डी मौर्या, राहुल समेत कुछ अज्ञात लोगों मारना पीटना शुरू कर दिया। हमले में मुझे और मामा के बेटे दिव्यांशु को गंभीर चोट आई। थाना प्रभारी सुधीर कुमार त्रिपाठी ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर आरोपियों की तलाश की जा रही है।  

मड़हे में लगी आग, गाय-भैंस झुलसी
ग्राम महंगीपुर में रामनरेश के मड़हे में आग लगने से दो गाय और एक भैंस झुलस गई। गृहस्थी का सामान भी जलकर राख हो गया। घटना के समय परिवार के सदस्य मड़हे के बाहर थे। राजस्व विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर नुकसान का आकलन किया। पीड़ित परिवार प्रशासन से आर्थिक सहायता की मांग कर रहा है।

रोहनिया थाने में 13 वाहनों की नीलामी
ऑपरेशन क्लीन के तहत रोहनिया थाने में 13 वाहन नीलाम किए गए, जिनमें छह तीन पहिया और सात चार पहिया वाहन शामिल थे। सभी वाहनों का मूल्यांकन सम्भागीय परिवहन अधिकारी द्वारा पहले से किया गया था। नीलामी पारदर्शिता के साथ संपन्न हुई। इस दौरान एसीपी रोहनिया संजीव कुमार शर्मा और प्रभारी निरीक्षक राजू सिंह मौजूद रहे। 

तालाब पर अवैध कब्जा, मोहांव–चौबेपुर मार्ग किया जाम
चौबेपुर थाना क्षेत्र के बर्थरा खुर्द गांव में ग्राम सभा के तालाब पर अवैध कब्जा और जल निकासी बाधित होने के कारण ग्रामीणों ने रविवार को मोहांव–चौबेपुर मार्ग पर चक्काजाम कर धरना-प्रदर्शन किया। मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों को समझाकर जाम समाप्त कराया। ग्रामीणों का आरोप है कि तालाब पर कुछ लोगों ने कब्जा कर लिया है, जिससे नालियों का पानी तालाब में जाने के बजाय सड़क पर बह रहा है। समस्या के निस्तारण के लिए बीडीओ और जिलाधिकारी को पत्रक सौंपा गया, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। थाना प्रभारी इंद्रेश कुमार ने बताया कि लोगों को समझाकर जाम समाप्त करा दिया गया है। धरना-प्रदर्शन में विनोद प्रजापति, महेश, अरुण, किशनलाल, मेवालाल, राधेश्याम सहित सैकड़ों ग्रामीण मौजूद रहे।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed