फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Police FIR against father-son for allegedly stealing restaurant goods worth Rs 2 crore in varanasi

Varanasi News: दो करोड़ का रेस्टोरेंट का सामान हड़पा, बाप- बेटे के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज; पढ़ें- पूरा मामला

Mon, 05 Jan 2026 12:56 PM IST
वाराणसी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: वाराणसी ब्यूरो Updated Mon, 05 Jan 2026 12:56 PM IST
सार

वाराणसी जिले की पुलिस ने दो करोड़ का रेस्टोरेंट का सामान हड़पने और धमकी देने के मामले में बाप- बेटे के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने के साथ ही छानबीन में जुटी है। 

विज्ञापन
Police FIR against father-son for allegedly stealing restaurant goods worth Rs 2 crore in varanasi
UP police - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दो करोड़ की संपत्ति का गबन और पोकर मेनिया रेस्टोरेंट का समान हड़पने मामले में केशव सर्राफ ने पार्टनर पिता-पुत्र वीरेंद्र कुमार मालू, आशीष मालू और अज्ञात के खिलाफ डकैती, गबन, धमकी मामले में शनिवार की रात भेलूपुर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है।
विज्ञापन


क्या है पूरा मामला
चेतगंज थाना क्षेत्र के महामंडल नगर, तुलसी अपार्टमेंट निवासी अनूप सर्राफ ने पुलिस को बताया कि मेरी फर्म सर्राफ बीएसबी फूड्स एंड बेवरेजेज एलएलपी के अंतर्गत रविंद्रपुरी में संचालित पोकर मेनिया रेस्टोरेंट का साझेदार हूं। 28 दिसंबर की सुबह आरोपी वीरेन्द्र कुमार मालू, उसका बेटा आशीष मालू निवासी कमच्छा ने कई अज्ञात सहयोगियों के साथ बलपूर्वक रेस्टोरेंट में घुस गया और कर्मचारियों की पिटाई की।
विज्ञापन


काउंटर से 4,50,000 नकदी लूट ली। कर्मचारियों को बाहर निकाल कर ताला बंद कर दिया गया और धमकी देकर परिसर से बाहर निकाल दिया गया। कर्मचारी का मोबाइल फोन भी छिन लिया गया है। 2 करोड़ से अधिक की संपत्ति रेस्टोरेंट परिसर को अवैध रूप से ताला बंदकर चाभी रख ली।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें; UP News: पुलिस वाला है, जान से मार दो... कहकर उप निरीक्षक को पीटा, अधमरा कर भागे बदमाश

महत्वपूर्ण दस्तावेज को जबरन कब्जे में ले लिए। नए वर्ष की अग्रिम बुकिंग रद्द होने से सोशल मीडिया पर नकारात्मक प्रचार हो रहा है। आरोपियों की ओर से धमकी दी जा रही है। भेलूपुर इंस्पेक्टर सुधीर कुमार त्रिपाठी ने बताया कि आरोपियों पिता-पुत्र के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed