फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Varanasi News Suresh Khanna said Varanasi got first rank in Swachh Bharat Mission meeting with officers

Varanasi News: सुरेश खन्ना बोले- स्वच्छ भारत मिशन में वाराणसी की आए पहली रैंक, अफसरों संग की मीटिंग

Sun, 01 Mar 2026 12:50 PM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: Aman Vishwakarma Updated Sun, 01 Mar 2026 12:50 PM IST
सार

Varanasi News: प्रभारी मंत्री ने मलिन बस्तियों का निरीक्षण किया। पांडेयपुर व सरसौली स्थित मलिन बस्तियों में सफाई व्यवस्था का निरीक्षण किया। साथ ही नगर निगम के विभिन्न वार्डों का निरीक्षण किया। 

विज्ञापन
Varanasi News Suresh Khanna said Varanasi got first rank in Swachh Bharat Mission meeting with officers
बैठक के दाैरान प्रभारी मंत्री सुरेश खन्ना और भाजपा के अन्य नेता। - फोटो : संवाद

विस्तार

UP News: उत्तर प्रदेश सरकार में वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री व जिले के प्रभारी मंत्री सुरेश खन्ना की अध्यक्षता में सर्किट हाउस में शनिवार को समीक्षा बैठक हुई। सीएम डैशबोर्ड पर आंकड़ों के आधार पर समीक्षा बैठक की। कहा कि स्वच्छ भारत मिशन में जनपद को प्रथम रैंक दिलाने का प्रयास करें। अधिकारी और जनप्रतिनिधि इसे आंदोलन के रूप में लें।

विज्ञापन


बैठक में सीडीओ प्रखर कुमार सिंह ने योजनाएं और वन ट्रिलियन डॉलर अर्थव्यवस्था बनाने में जिले के योगदान की जानकारी प्रेजेंटेशन से दी। बताया कि 30 विभाग की 85 स्कीम्स में जनपद की रैंक 40 है जिसमें 65 स्कीम्स को ए प्लस मिला है।
विज्ञापन


प्रभारी मंत्री ने पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी, मुख्य विकास अधिकारी को इंस्टॉलेशन की पूरी प्रक्रिया जिसमें सभी को सब्सिडी मिली हो उसकी समीक्षा करने को कहा, कोई भी व्यक्ति सब्सिडी से वंचित नहीं हो इसका ध्यान रखें। 
विज्ञापन
विज्ञापन


विद्युत बिल सुधार की भी समीक्षा की। पीएम कुसुम योजना, डे एनआरएलएम योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, मुख्यमंत्री आवास योजना ग्रामीण, मनरेगा में पेमेंट की भी समीक्षा की। प्रभारी मंत्री ने मनरेगा श्रमिकों का शतप्रतिशत समय से भुगतान करने को कहा।  अंत में जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार ने कहा कि जिला प्रभारी मंत्री के निर्देशों का शत-प्रतिशत पालन हो। 

बैठक में ये रहे मौजूद : बैठक में राज्यमंत्री रविंद्र जायसवाल, जिला पंचायत अध्यक्ष पूनम मौर्य, विधायक डॉ. नीलकंठ तिवारी, एमएलसी हंसराज विश्वकर्मा, राय धर्मेंद्र सिंह, विधायक डॉ. अवधेश सिंह, त्रिभुवन राम, डॉ. सुनील पटेल, डीएम सत्येंद्र कुमार, सीडीओ प्रखर कुमार, डीएफओ स्वाति सिंह रहीं। 

एमएलसी धर्मेंद्र सिंह व अदिति पटेल ने गंजारी और आसपास के किसानों की जमीन के अधिग्रहण मामले को जिले के प्रभारी मंत्री को अवगत कराया। प्रभारी मंत्री ने मामले में डीएम सत्येन्द्र कुमार और विकास प्राधिकरण उपाध्यक्ष पूर्ण वोरा से जानकारी प्राप्त की।   

प्रभारी मंत्री ने संत कबीर की प्राकट्य स्थली लहरतारा में दर्शन पूजन किया।  मंदिर परिक्षेत्र का भ्रमण कर वहां के विकास कार्यों का निरीक्षण किया। महंत गोविंद दास शास्त्री ने अंग वस्त्र से स्वागत किया।  माैके पर महंत त्रिलोकी दास, महंत हरीश दास, मानवेंद्र सिंह, जेई अमित, सतीश विश्वकर्मा रहे। 

प्रभारी मंत्री के सामने गिनाए जिले में हुए काम
समीक्षा में बताया गया कि मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में 818 लक्ष्य के सापेक्ष 957 जोड़ों का विवाह कराया गया है। पंडित दीन दयाल उपाध्याय सोलर स्ट्रीट लाइट योजना में लक्ष्य 535 के सापेक्ष 535 स्ट्रीट लाइट को इंस्टॉल कर दिया गया है। जिसमें जनपद की रैंक प्रथम है। खराब ट्रांसफार्मर की कुल 3851 शिकायतों में 3829 ट्रांसफर को बदला गया। बचे 22 ट्रांसफार्मर को दुरुस्त किया गया है। 

कृषि रक्षा रसायन डीबीटी में 1045 आवेदन को शत प्रतिशत पूरा कराया गया। जिसमें भी जनपद की रैंक प्रथम है। प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना में कुल 65.97 लाख रुपए लाभान्वितों को हस्तांतरित किया गया है। जिसमें भी प्रदेश में जनपद की रैंक प्रथम है। पीएम कुसुम योजना में कुल 328 आवेदन आए जिसमें 213 आवेदन स्वीकृत करते हुए अभी तक 201 लोगों को पंप वितरित किए जा चुके हैं जिसमें जनपद की रैंक प्रथम है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed