{"_id":"66835ad36db0d3278a09eceb","slug":"varanasi-news-stop-diarrhea-campaign-launched-will-run-for-two-months-varanasi-news-c-20-noi1138-650886-2024-07-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Varanasi News:‘डायरिया रोको अभियान’ का हुआ शुभारंभ, दो माह तक चलेगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi News:‘डायरिया रोको अभियान’ का हुआ शुभारंभ, दो माह तक चलेगा
विज्ञापन
बारिश के मौसम में बच्चों को डायरिया (दस्त) से बचाने के लिए सोमवार से ‘डायरिया रोको अभियान’ की शुरुआत की गई। कबीरचौरा स्थित मंडलीय अस्पताल में स्थापित किए गए ‘ओआरएस कॉर्नर’ का शुभारंभ विधायक डॉ. नीलकंठ तिवारी और डीएम एस राजलिंगम ने किया। यह अभियान, विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान के अंतर्गत पूरे जुलाई और अगस्त माह तक चलाया जाएगा।
विधायक डॉ. नीलकंठ तिवारी ने अपील की है कि यदि पांच वर्ष से कम उम्र के बच्चों में दस्त के लक्षण दिखें तो तुरंत अपने नजदीकी चिकित्सालय या स्वास्थ्य केंद्र पर जाकर चिकित्सक से संपर्क करें। सीएमओ डॉ. संदीप चौधरी ने बताया कि इस बार अभियान की थीम ‘डायरिया की रोकथाम, सफाई और ओआरएस से रखें अपना ध्यान’ निर्धारित की गई है। अभियान में पांच वर्ष से कम उम्र के बच्चों में दस्त प्रबंधन, उपचार और परामर्श पर जोर दिया जाएगा। सभी चिकित्सालयों, प्राथमिक व सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों और आयुष्मान आरोग्य केंद्रों पर ओआरएस कॉर्नर स्थापित किए जा रहे हैं।