{"_id":"66722b6fc4271fc28b052c29","slug":"varanasi-news-players-learned-the-nuances-of-football-varanasi-news-c-20-vns1056-637898-2024-06-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Varanasi News:खिलाड़ियों ने सीखीं फुटबाॅल की बारीकियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi News:खिलाड़ियों ने सीखीं फुटबाॅल की बारीकियां
विज्ञापन
यूपीएसए की ओर से गहनी मैदान में ग्रीष्मकालीन फुटबाॅल प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया गया। इसमें खिलाडियों ने फुटबाॅल की बारीकियां सीखे। मंगलवार को प्रशिक्षक चंदन राठौड़ ने खिलाड़ियों को गेंद को किक करने और रिसीव करने के गुर बताए। इस दौरान उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों को स्किल सीखने के साथ क्षमता बढ़ाने पर ध्यान देना चाहिए। फुटबॉल पूरी तरह क्षमता पर आधारित खेल है। शिविर में 80 खिलाड़ी प्रशिक्षण ले रहे हैं। इसमें 60 लड़के और 20 लड़कियां शामिल हैं। यूपीएसए के सचिव सत्येंद्र सिंह ने बताया कि खिलाड़ियों में खेल क्षमता का विकास करने के लिए अधिक से अधिक मैच कराने की योजना है। उन्होंने खेल मैदान की कमी पर चिंता जताई।
विज्ञापन