फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Varanasi News Minister of State said Cultural historical heritage of Kashi will be developed with technology

Varanasi News: राज्यमंत्री बोले- काशी के सांस्कृतिक, ऐतिहासिक धरोहरों का नई तकनीक से होगा विकास

Sun, 29 Jun 2025 05:51 AM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Sun, 29 Jun 2025 05:51 AM IST
सार

वाराणसी के सर्किट हाउस में आयोजित बैठक में राज्यमंत्री रविंद्र जायसवाल ने विकास कार्यों को लेकर संबंधित विभाग के अफसरों को निर्देश किया। उन्होंने कहा कि काशी का नाम विश्व में फैल रहा है। इसे और बढ़ावा दिया जाएगा। इसके लिए यहां सांस्कृतिक, ऐतिहासिक धरोहरों को सहेजने की जरूरत है।

विज्ञापन
Varanasi News Minister of State said Cultural historical heritage of Kashi will be developed with technology
सर्किट हाउस में बैठक करते राज्यमंत्री रविंद्र जायसवाल। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

Varanasi News: राज्यमंत्री रविंद्र जायसवाल ने शनिवार को सर्किट हाउस में बैठक की। उन्होंने कहा कि काशी के सांस्कृतिक और ऐतिहासिक विरासत की रक्षा के साथ ही उसका और विकास किया जाएगा। उन्होंने कहा कि काशी के सांस्कृतिक एवं ऐतिहासिक धरोहरों की विकास होगी और लाइट एंड साउंड सिस्टम के नई टेक्नोलॉजी के माध्यम से विकास किया जाएगा।

विज्ञापन


श्रीकाशी विश्वनाथ मंदिर, विवेकानंद की स्मृति से जुड़े अर्दली बाजार के एलटी कॉलेज आदि स्थलों पर नई टेक्नोलॉजी की लाइट एंड साउंड हेतु कार्य योजना तैयार कर काम कराया जाएगा। 
विज्ञापन


बताया कि पुराने सांस्कृतिक महत्व एवं धार्मिक महत्व की चीजों को संरक्षित करना एवं काशी आने वाले पर्यटकों को काशी के विषय में ज्यादा से ज्यादा जानकारी कैसे प्राप्त हो इसकी कार्य योजना तैयार की गई। यह भी निर्णय लिया गया कि काशी से संबंधित ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक धरोहरों के प्रदर्शन हेतु एक हाल में समस्त चीजों को संरक्षित किया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

त्योहार को लेकर भी दिए निर्देश

काशी आने वाले पर्यटक इसके बारे में पूरी जानकारी प्राप्त कर सकेंगे साथ ही यह भी तय किया गया कि लाइट एवं म्यूजिक सिस्टम के माध्यम से तथा नई तकनीक के माध्यम से शहर को सवारा एवं सजाया जाएगा। इस दौरान उन्होंने पार्षदों के क्षेत्र में व्याप्त समस्याओं को एक-एक करके सुना और प्राथमिकता पर शीघ्र निस्तारण के लिए संबंधित विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया। 

राज्यमंत्री ने बिजली विभाग चीफ इंजीनियर को निर्देशित किया कि शहरी क्षेत्रों में बिजली के कहीं भी लटके तार और जर्जर पोल नहीं होने चाहिए। बजट की कमी नहीं है। बिजली विभाग की जो भी समस्या है उसका समाधान कराएं।

बैठक में कमिश्नर एस राजलिंगम, डीएम सत्येंद्र कुमार, वीसी वीडीए पुलकित गर्ग, नगर आयुक्त अक्षत वर्मा, पार्षद आयुष जायसवाल, अमिताभ भट्टाचार्य, आलोक पारिख, प्रदीप सिंह समेत अन्य लोग मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed