फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Varanasi News Market Fee 6 Lakhs Collected Consignments Wheat and Gram Dal Action Taken Against Tax Evasion

Varanasi News: गेहूं व चना दाल की 4 गाड़ी से वसूले 6.77 लाख रुपये मंडी शुल्क, कर रहे थे टैक्स चोरी; कार्रवाई

Sat, 16 May 2026 05:48 AM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: Aman Vishwakarma Updated Sat, 16 May 2026 05:48 AM IST
सार

Varanasi News: वाराणसी में मंडी सचिव महेश कुमार गुप्ता के नेतृत्व में गठित सचल दस्ते ने हरहुआ चौराहे पर कार्रवाई करते हुए शुल्क चोरी कर गैर राज्यों व जिलों में ले जाए जा रहे कृषि उत्पाद पकड़े। जांच में तीन ट्रकों में गेहूं और एक ट्रक में चना मिला। वैध कागजात न मिलने पर करीब 6.77 लाख रुपये जुर्माना लगाया गया।

विज्ञापन
Varanasi News Market Fee 6 Lakhs Collected Consignments Wheat and Gram Dal Action Taken Against Tax Evasion
टैक्स चोरी मामले में कार्रवाई। - फोटो : stock.adobe

विस्तार

Varanasi News: वाराणसी जिले से अवैध रूप से बिना कागजात और मंडी शुल्क अदा किए कृषि उत्पादों को दूसरे राज्यों में भेजे जाने के मामले में मंडी परिषद ने बड़ी कार्रवाई की है। गठित सचल दस्ते ने हरहुआ चौराहे पर अभियान चलाकर तीन ट्रक गेहूं और एक ट्रक चना पकड़ लिया। बाद में सभी वाहनों को पहड़िया मंडी लाया गया, जहां मंडी सभापति एवं एडीएम सिटी की ओर से जुर्माना लगाने के बाद ट्रकों को छोड़ा गया।

विज्ञापन


मंडी उपनिदेशक प्रशासन एवं विपणन संजय कुमार सिंह ने बताया कि विभाग को लगातार सूचना मिल रही थी कि बड़े पैमाने पर कृषि उपज बिना वैध कागजात और मंडी शुल्क जमा किए जिले से दूसरे राज्यों तथा जिलों में भेजी जा रही है। इसे गंभीरता से लेते हुए मंडी सचिव महेश कुमार गुप्ता के नेतृत्व में सचल दल का गठन किया गया।

विज्ञापन

कार्रवाई से हड़कंप

सचल दस्ते ने रात में हरहुआ चौराहे पर जांच अभियान चलाया। इस दौरान तीन ट्रकों में करीब 862 क्विंटल गेहूं और एक ट्रक में 375 क्विंटल चना लदा मिला। जांच के दौरान वाहन चालकों से मंडी शुल्क अदा करने संबंधी दस्तावेज मांगे गए, लेकिन वे कोई वैध कागजात प्रस्तुत नहीं कर सके।

इस पर मंडी परिषद ने कार्रवाई करते हुए संबंधित वाहनों पर करीब 6.77 लाख रुपये मंडी शुल्क और जुर्माना लगाया। औपचारिकताएं पूरी होने के बाद ट्रकों को छोड़ दिया गया।

मंडी उपनिदेशक संजय कुमार सिंह ने कहा कि कृषि उत्पादों की अवैध ढुलाई और टैक्स चोरी को रोकने के लिए आगे भी अभियान लगातार चलाया जाएगा। उन्होंने व्यापारियों और वाहन संचालकों से अपील की कि कृषि उपज के परिवहन के दौरान सभी जरूरी दस्तावेज साथ रखें और नियमों का पालन करें, ताकि कार्रवाई से बचा जा सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed