Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Varanasi News Life passed away while sitting Driver body found in Indane gas tanker suspicion arose

Varanasi News: बैठे-बैठे निकल गई जान...इंडेन गैस के टैंकर में मिली चालक की लाश, इस वजह से हुआ था शक

Sun, 19 Oct 2025 03:18 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Sun, 19 Oct 2025 03:18 PM IST
सार

इंडेन गैस के टैंकर में चालक की लाश मिलने की सूचना पाकर माैके पर चौबेपुर थाने की पुलिस भी पहुंच गई। परिजनों को सूचना देकर लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। रिपोर्ट के बाद ही माैत का कारण पता चल सकता है।

विज्ञापन
Varanasi News Life passed away while sitting Driver body found in Indane gas tanker suspicion arose
टैंकर के पास माैजूद भीड़ और पुलिस। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

Varanasi News: चौबेपुर के कैथी टोल प्लाजा के पास शुक्रवार सुबह इंडेन गैस टैंकर चालक की मौत हो गई। ग्रामीणों के अनुसार, रविवार की सुबह करीब 9:30 बजे एक टैंकर (संख्या यूपी 70 FT 1879) काफी देर से सड़क किनारे खड़ा है और चालक बाहर नहीं निकला। 

विज्ञापन


शक होने पर ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। चालक के परिजनों को फोन कॉल किया गया, तो वहां से कोई जवाब न मिलने पर टैंकर मालिक को सूचना दी गई। इसके बाद गाड़ी में लगे जीपीएस से लोकेशन ट्रैक की गई तो पता चला कि वाहन कैथी टोल प्लाजा के पास खड़ा है।
विज्ञापन


गाड़ी के केबिन में झांकने पर चालक अचेत अवस्था में पाया गया। मृतक की पहचान मोहम्मद अली पुत्र अंसार अली (55) निवासी थाना लीलापुर (प्रतापगढ़) के रूप में हुई है। सूचना मिलने पर कैथी चौकी प्रभारी अनिल कुमार सिंह मौके पर पहुंचे और फॉरेंसिक टीम को बुलाया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


परिजनों की मौजूदगी में केबिन खोलकर शव को बाहर निकाला गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। प्रभारी निरीक्षक अजीत कुमार वर्मा ने बताया कि टैंकर चालक की मौत हृदयाघात से होने की वजह से हुई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद सब साफ हो जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed