फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Varanasi News Lanka police arrested accused of fraud of 8.75 crore rupees from Haryana

UP: 8.75 करोड़ की धोखाधड़ी का आरोपी हरियाणा से अरेस्ट, लखनऊ और वाराणसी में दर्ज हैं FIR, पत्नी भी नामजद

Sun, 19 Oct 2025 04:48 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Sun, 19 Oct 2025 04:48 PM IST
सार

Varanasi News: वाराणसी कमिश्नरेट पुलिस ने हरियाणा से उस अभियुक्त को गिरफ्तार किया है, जो व्यापारियों के साथ धोखाधड़ी करता था। इस अपराध में उसकी पत्नी भी साथ देती थी।

विज्ञापन
Varanasi News Lanka police arrested accused of fraud of 8.75 crore rupees from Haryana
आरोपी की जानकारी देती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लंका थाने की पुलिस ने शनिवार की रात हरियाणा के सोनीपत से व्यापार का झांसा देकर 8.75 करोड़ से ज्यादा की ठगी के आरोपी शरद भार्गव को गिरफ्तार कर लिया। शरद ने छह लोगों के साथ धोखाधड़ी की है। पुलिस का कहना है कि ठगी की धनराशि और बढ़ सकती है। गिरफ्तार आरोपी को अदालत में पेश किया गया जहां से न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।

विज्ञापन


ठगी के आरोपी की गिरफ्तारी की पुष्टि रविवार को डीसीपी काशी गौरव बंशवाल ने की और पूरी जानकारी पत्रकारों को दी। डीसीपी काशी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी शरद लंका थाना क्षेत्र के विनायका रेजिडेंसी का निवासी है। संगठित गिरोह के जरिये वह व्यापार का झांसा देकर व्यापारियों से ठगी करता था। चौक, चेतगंज, लंका और कोतवाली में शरद भार्गव के खिलाफ केस दर्ज हैं।

विज्ञापन

पुलिस ने की कार्रवाई

लंका थाने के प्रभारी निरीक्षक राजकुमार शर्मा की टीम को सूचना मिली थी कि धोखाधड़ी का आरोपी शरद भार्गव हरियाणा के सोनीपत स्थित कुंडली थाना क्षेत्र के 36 फर्स्ट फ्लोर टीडीआई इम्पैरर में है। इस आधार पर टीम ने दबिश दी और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। डीसीपी काशी ने बताया कि अभी तक 8.75 करोड़ की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है लेकिन यह धनराशि और बढ़ सकती है।

विज्ञापन

2014 में लखनऊ में दर्ज हुआ था 1.63 करोड़ की ठगी का पहला मुकदमा
डीसीपी काशी ने बताया कि शरद भार्गव के खिलाफ 2014 में 1.63 करोड़ की ठगी का पहला मुकदमा लखनऊ के डाली बाग के जोनल मैनेजर राजीव रतन सिंह ने चौक थाने में दर्ज कराया था। चौक थाने में ही मोहित भार्गव ने 27 लाख की ठगी का मुकदमा शरद और उसकी पत्नी ऋचा के खिलाफ दर्ज किया गया था। 

इसी तरह वाराणसी के चेतगंज थाने में तीन करोड़ से ज्यादा की ठगी का मुकदमा शंकर लाल तोदी ने शरद और उसकी पत्नी ऋचा पर दर्ज कराया था। इसके बाद मलदहिया निवासी पीड़ित डॉ. भानुशंकर पांडेय ने लंका थाने में 80 लाख की ठगी मामले में शरद भार्गव, ऋचा, अमरनाथ, कैलाश के खिलाफ केस दर्ज कराया था। 

अस्सी के डुमराव बाग निवासी आशीष अग्रवाल ने लंका थाने में शरद और ऋचा के खिलाफ 1.35 करोड़ की ठगी का केस दर्ज कराया था। चौक के राजा दरवाजा के पीड़ित राहुल वर्मा ने कोतवाली थाने में शरद भार्गव के खिलाफ 1.15 करोड़ ठगी का केस दर्ज कराया है। इन मामलों की जांच चल रही है। धोखाधड़ी के दूसरे आरोपियों की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed