Varanasi News : काशीनाथ सिंह की संपत्ति होगी कुर्क, गैंगस्टर से जुड़ा है मामला; CP ने दिए निर्देश
Varanasi News : काशीनाथ सिंह पर हत्या के प्रयास का मामला भी दर्ज है। 2022 में दर्ज गैंगस्टर मामले में सीपी मोहित अग्रवाल ने कार्रवाई का निर्देश दिया। काशीनाथ की छह करोड़ 20 लाख रुपये से अधिक की संपत्ति कुर्क की जाएगी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
चोलापुर थाना क्षेत्र के कोहासी गांव के मूल निवासी काशीनाथ सिंह द्वारा अपराध से अर्जित की गई छह करोड़ 20 लाख 53 हजार 95 रुपये की चल-अचल संपत्ति कुर्क की जाएगी। यह आदेश पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल ने काशीनाथ सिंह के खिलाफ चेतगंज थाने में वर्ष 2022 में दर्ज गैंगस्टर एक्ट के मुकदमे के मामले में दिया है।
कैंट थाना क्षेत्र के नदेसर में रहने वाले काशीनाथ सिंह का आपराधिक इतिहास तीन दशक पुराना है। वह रमेश राय उर्फ मटरू राय के गिरोह का सदस्य है। काशीनाथ के खिलाफ वर्ष 1984 में चोलापुर थाने में पहला मुकदमा मारपीट और धोखाधड़ी सहित अन्य आरोपों में दर्ज किया गया था। उसके बाद से अब तक कमिश्नरेट के अलग-अलग थानों में उस पर 15 मुकदमे दर्ज हैं।
हत्या के प्रयास के चोलापुर थाने के वर्ष 1989 के एक मामले में काशीनाथ सिंह को अदालत तीन वर्ष के कठोर कारावास और 2000 रुपये के अर्थदंड से दंडित कर चुकी है। इसी क्रम में अब चेतगंज थाने में दर्ज गैंगस्टर एक्ट के मुकदमे के मामले में पुलिस आयुक्त के आदेश से काशीनाथ सिंह की छह करोड़ 20 लाख रुपये से अधिक की संपत्ति कुर्क की जाएगी।
ब्याज पर पैसे देने और रंगदारी के लिए कुख्यात है गिरोह
पुलिस आयुक्त ने बताया कि काशीनाथ सिंह और उसके गिरोह के सरगना व साथी सूदखोरी और रंगदारी वसूलने के लिए कुख्यात है। यह गिरोह गरीबों, किसानों और जरूरतमंद व्यापारियों को चक्रवृद्धि ब्याज पर पैसा देता है। इसके बदले में उनसे खाली स्टांप पेपर और चेक पर हस्ताक्षर करा लेता है।
इसके बाद ब्याज पर कर्ज लेने वालों को धमका कर गिरोह उनकी जमीन पर जबरन कब्जा कर लेता है। इस गिरोह का सरगना और उसके साथी समाज में सफेदपोश अपराधी बनकर स्वछंद तरीके से विचरण करते हैं।
चल-अचल संपत्ति की जाएगी कुर्क
भरलाई वार्ड में 695.539 वर्ग मीटर जमीन, बैंक कॉलोनी शिवपुरवा में 1580 वर्ग मीटर जमीन में बना मकान, नौ लाख 70 हजार 58 रुपये की भारतीय जीवन बीमा निगम की पॉलिसी, 20 लाख 64 हजार 383 रुपये की जीवन बीमा पॉलिसी, नदेसर स्थित तीन मंजिला मकान, हथुआ मार्केट स्थित केनरा बैंक में जमा 6724 रुपये, एक स्कूटी, शिवपुरवा में 186.84 वर्ग मीटर जमीन, काशीनाथ सिंह की पत्नी कुसुम सिंह के नाम से 4080 वर्गफीट जमीन, भरलाई में कुसुम सिंह के नाम 252.788 वर्ग मीटर आवासीय जमीन, कुसुम सिंह के नाम से 252.79 वर्ग मीटर जमीन, कुसुम सिंह के नाम से 252.79 वर्ग मीटर जमीन, कोलअसला में 0.2400 हेक्टेयर कृषि योग्य जमीन, कुसुम सिंह के नाम से 21 लाख 9362 रुपये की भारतीय जीवन बीमा निगम की पॉलिसी।