फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   varanasi news kabirdham

काशी के कबीर होंगे पर्यटन के नक्शे पर, जल्द भेजा जाएगा प्रस्ताव

Wed, 23 Dec 2020 01:23 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 23 Dec 2020 01:23 AM IST
विज्ञापन
varanasi news kabirdham
काशी में कबीर प्राकट्य स्थली पर्यटन का नया केंद्रबिंदु होगा। प्राकट्य धाम पर पर्यटन की सुविधाओं के साथ ही कबीरपंथियों के लिए भी आकर्षण का केंद्र बनेगा। पर्यटन विभाग जल्द ही शासन को इसका मसौदा तैयार करके भेजेगा।
विज्ञापन

धर्म की नगरी काशी में संत कबीर की प्राकट्य स्थली लहरतारा की भव्यता बढ़ेगी। वर्षों से उपेक्षित प्राकट्य स्थली को नए रूप देने की प्रशासनिक कवायद शुरू हो गई है। पर्यटन विभाग की टीम ने प्राकट्य स्थली का जायजा लिया। कबीर मठ के प्रबंधक गोविंद दास शास्त्री ने बताया कि प्राकट्य स्थली विश्वस्तरीय पर्यटन का केंद्र बनेगा। पर्यटन के लिहाज से सुविधाएं बढ़ाई जाएंगी। इसके अलावा प्राकट्य स्थली पर विश्वस्तरीय मंदिर बनेगा। तीन सौ गुणे तीन सौ फीट में बनने वाले मंदिर के गुंबद से लेकर दरवाजे तक भव्य होंगे। कबीर मंदिर के अलावा प्राकट्य स्थल एरिया में परिक्रमा स्थल, थिएटर, सभागार हॉल, लाइब्रेरी भी बनेगी।
विज्ञापन

पर्यटन विभाग के जेई ओमप्रकाश चतुर्वेदी ने प्राकट्य स्थली का निरीक्षण करने के बाद जल्द ही प्रस्ताव तैयार कर शासन को भेजने की बात कही। सीएम के आदेश पर पर्यटन केंद्रों के विकास के निर्देश पर ही प्रदेश भर के पर्यटन केंद्रों का विकास किया जा रहा है। वहीं शिवपुर में पांच एकड़ जमीन पर संत कबीर मल्टीस्पेशियलिटी हास्पिटल, प्राकट्य स्थली पर कबीर स्मारक और कबीरचौरा मठ के नीरू टोला में कबीर की हाइटेक झोपड़ी तैयार कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed