Varanasi News: 3डी प्रिंटिंग से IIT BHU बनाएगा 6जी एंटिना, 62.95 करोड़ मिले; इन प्रोजेक्ट्स पर होंगे काम
आईआईटी-बीएचयू को कुल छह प्रोजेक्ट मिले हैं। इस पर गंभीरता से काम करना होगा। इसे बनाने के लिए तीन साल के समए दिए गए हैं। यह प्रोजेक्ट विश्वविद्यालय के लिए काफी मायने रखते हैं।
विस्तार
IIT BHU: आईआईटी-बीएचयू को एक महीने में 2.95 करोड़ रुपये के छह रिसर्च प्रोजेक्ट मिले हैं। 3डी तकनीक से 6 जी नेटवर्क के लिए एंटिना और डीआरडीओ के लिए रक्षा तकनीक विकसित की जाएगी। इसमें सबसे ज्यादा प्रोजेक्ट में आईसीएमआर के तीन, वहीं डीआरडीओ, सीपीआरआई, टीटीडीएफ के 1-1 प्रोजेक्ट शामिल हैं। इन प्रोजेक्ट को पूरा करने के लिए 18 महीने से लेकर तीन साल तक का समय दे दिया गया है।
इसमें सबसे कीमती प्रोजेक्ट टीटीडीएफ (टेलीकॉम टेक्नोलॉजी डेवलपमेंट फंड) की ओर से 81.31 लाख का दिया गया है। इसकी अवधि तीन साल की है। इसके तहत भारत 6जी के लिए इनोवेटिव 3डी प्रिंटेड फ्लूएड एंटिना विकसित किया जाएगा। इसमें 3डी तकनीक से एंटीना बनाने पर रिसर्च कर तकनीक ट्रांसफर करना होगा।
दूसरा सबसे कीमती प्रोजेक्ट सीपीआरआई (सेंट्रल पॉवर रिसर्च इंस्टीट्यूट) की ओर से 58.40 लाख का मिला है। दो साल में कृषि अवशेषों का इस्तेमाल करते हुए ग्राफिक कार्बन संरचना विकसित किया जाएगा।
तीसरा आईसीएमएआर (इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च) ने तीन साल में न्यूरोपैथिक दर्द के उपचार के लिए लगभग 52 लाख के फंड का प्रोेजेक्ट सौंपा है। चौथा 51.69 लाख का प्रोजेक्ट आईसीएमएआर ने ही दिया है। अगले तीन साल में चाेट और घावों को ठीक करने के लिए एंटी बैक्टीरियल बायो एंजाइम हाइड्रोजेल विकसित किया जाएगा।
डीआरडीओ (रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन) ने स्टोक पैरामीटर्स और पोलराइजेशन इमेजिंग का अल्गोरिद्म तैयार करने का जिम्मा सौंपा है। इसमें 18 महीने का समय दिया गया है। आईआईटी-बीएचयू को मार्च महीने में 12 पेटेंट ग्रांट हो गए हैं और एक ही फाइल हो पाया है।
युवाओं को मिलेंगे जॉब के बेहतर अवसर, कॅरिअर मार्गदर्शन भी
प्रदेश में युवाओं को नौकरी के लिए अधिक से अधिक अवसर देने व कॅरियर मार्गदर्शन के लिए शुक्रवार को प्रशिक्षण एवं सेवायोजन निदेशालय, क्वैस कार्प लिमिटेड व सह उदति फाउंडेशन के बीच एमओयू किया गया। इसमें भी महिलाओं को रोजगार के अवसर दिलाने पर विशेष फोकस किया जाएगा।
निदेशक प्रशिक्षण एवं सेवायोजन नेहा प्रकाश ने बताया कि क्वैस कार्प लिमिटेड द्वारा सेवायोजन विभाग के रोजगार संगम पोर्टल पर उपलब्ध अभ्यर्थियों को विभिन्न प्रतिष्ठित कम्पनियों में रिक्तियों के सापेक्ष नौकरी दिलाने के साथ ही उन्हें कॅरिअर मार्गदर्शन भी दिया जाएगा।
वहीं उदति फाउंडेशन महिलाओं के उत्थान के लिए रोजगार देने व कॅरिअर मार्गदर्शन का काम करेगा। इस एमओयू के माध्यम से अभ्यर्थियों को उनकी शैक्षिक योग्यता व कौशल के अनुसार रोजगार संगम पोर्टल पर नौकरियों की सूचना दी जाएगी। बाजार मांग के अनुरूप नौकरियों के लिए रोजगार मेलों का आयोजन किया जाएगा। कॅरिअर गाइडेंस के लिए व्यवस्था की जाएगी।