फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Varanasi News Fake call center in Varanasi more than two dozen people arrested police raid causes panic

Varanasi News: साइबर जालसाजों के कॉल सेंटर पर छापा, यहीं से करते थे ठगी और धोखाधड़ी; 32 लोग हिरासत में

Thu, 04 Sep 2025 12:27 AM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Thu, 04 Sep 2025 12:27 AM IST
सार

Varanasi News: पुलिस की रेड पड़ते ही फर्जी काॅल सेंटर में हड़कंप मच गया। कुछ लोग भागने का प्रयास किए, लेकिन पुलिस ने तगड़ी घेराबंदी की थी, जिससे वे नाकाम हो गए। सभी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया।

विज्ञापन
Varanasi News Fake call center in Varanasi more than two dozen people arrested police raid causes panic
पुलिस ने काॅल सेंटर पर मारा छापा। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रोहनिया थाना क्षेत्र के अखरी अवलेशपुर में एक मकान में बुधवार की रात 12 बजे साइबर जालसाजों के कॉल सेंटर पर पुलिस ने छापा मारा। इस दौरान 32 लोगों को हिरासत में लिया गया। 

विज्ञापन


आरोपियों के कब्जे से 35 से अधिक डेस्कटॉप समेत अन्य इलेक्ट्रानिक्स उपकरण बरामद हुए। लोगों को निवेश, लोन, पार्सल और विभिन्न स्कीम के जरिए ठगी करते थे। शहर के रहने वाले दो मैनेजरों के इशारे पर यह काम हो रहा था। रोहनिया पुलिस की टीम दोनों मैनेजर की गिरफ्तारी को दबिश दे रही है।
विज्ञापन


एडीसीपी वरुणा नीतू कात्यायन ने बताया कि कॉल सेंटर के जरिए लोगों के संग साइबर धोखाधड़ी की जा रही थी। शहर के रहने वाले दो मैनेजर इसे संचालित करा रहे थे। नार्थ ईस्ट, कोलकाता समेत शहर के नवयुवकों से यह काम कराया जा रहा था। हिरासत में लिए गए सभी कॉलिंग स्टाफ हैं, दोनों मैनेजर इन्हें हर दिन टास्क देते थे। विवरण और डेटा उपलब्ध कराते थे कि किसे कब कॉल करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

पुलिस ने की कार्रवाई

Varanasi News Fake call center in Varanasi more than two dozen people arrested police raid causes panic
पुलिस ने की कार्रवाई। - फोटो : अमर उजाला

लोन, निवेश के नाम पर या फिर कभी पार्सल के नाम पर कि आप का पार्सल मिला है। पार्सल में आपत्तिजनक वस्तुएं मिली हैं। इतना पैसा दे दीजिए। इस तरह रकम लूटते थे। इसके बाद रकम को वह हवाला के जरिए बाहर भेजते थे। कुछ और लोगों की संलिप्ता मिली है। सभी की तस्दीक कराई जा रही है। कुछ युवतियां भी हैं, जिनके बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। हिरासत में लिए गए आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जाएगा।

डीसीपी वरूणा प्रमोद कुमार ने बताया कि दोनों मैनेजरों की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस की टीमें दबिश दे रही है। कॉल सेंटर की फॉरेंसिक जांच भी कराई गई है। सीसी टीवी कैमरे के फुटेज आदि को कब्जे में लिया गया। इस कॉल सेंटर के नेटवर्क के बारे में पता लगाया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed