फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Varanasi News dispute shopkeeper son threw boiling tea injuring young man six people beat him with sticks

Varanasi News: विवाद के बाद दुकानदार के बेटे ने खौलती चाय फेंकी, युवक झुलसा; छह लोगों ने डंडे से पीटा

Fri, 06 Feb 2026 12:31 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Fri, 06 Feb 2026 12:31 PM IST
सार

Varanasi News: इस मामले को लेकर दोनों पक्ष ने शिवपुर थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया है। पुलिस ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। वहीं, झुलसे युवक ने शहरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर अपना इलाज कराया।

विज्ञापन
Varanasi News dispute shopkeeper son threw boiling tea injuring young man six people beat him with sticks
शहरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती झुलसा युवक। - फोटो : संवाद

विस्तार

Varanasi Crime: शिवपुर थाना क्षेत्र के उसरपुरवा पंचकोशी चौराहा स्थित एक चाय की दुकान पर हुए विवाद में दुकानदार के बेटे ने युवक पर खौलती चाय फेंक दी, जिससे वह गंभीर रूप से झुलस गया। घायल को इलाज के लिए शहरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया। इस मामले में दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर आरोप लगाकर थाने में तहरीर दी।

विज्ञापन


पीड़ित अजय के अनुसार, बृहस्पतिवार की सुबह करीब 10 बजे वह चिथरियापुर में एक गोदाम से लकड़ी लोड करने पिकअप से आया था। इसी दौरान महेंद्र कुमार के बड़े भाई तेजू यादव से उसकी कहासुनी हो गई। अजय का आरोप है कि इसके बाद महेंद्र और उसके साथ मौजूद करीब छह लोगों ने उसे डंडों और हाथों से पीट दिया। 
विज्ञापन


करीब एक घंटे बाद, जब वह अपने बड़े भाई विजय के साथ महेंद्र की चाय की दुकान पर पहुंचा और मारपीट का कारण पूछा, तो आरोपी महेंद्र के बेटे अमित ने चूल्हे पर खौल रही चाय उठाकर फेंक दी। चाय से हाथ, पीठ और कमर झुलस गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, दूसरे पक्ष के भवानीपुर भरलाई निवासी राजनाथ यादव ने भी थाने में तहरीर दी। आरोप है कि बृहस्पतिवार को वह बाइक से घर लौट रहे थे। प्रभारी वीरेंद्र कुमार सोनकर ने बताया कि तहरीर के आधार पर जांच की जा रही है।

जेब में रखे मोबाइल की बैटरी में आग लगी
चोलापुर स्थित डाक विभाग के कर्मचारी सुशील सिंह हादसे का शिकार हो गए। बृहस्पतिवार दोपहर को उनकी जेब में रखे मोबाइल की बैटरी गर्म होकर जल गई। इससे शरीर का कुछ हिस्सा मामूली रूप से झुलस गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, सुशील सिंह अपने नियमित कार्य में व्यस्त थे। 

इसी दौरान अचानक उनकी पैंट की जेब से धुआं निकलने लगा। जब तक वे कुछ समझ पाते, मोबाइल फोन में आग लग चुकी थी। उन्होंने मोबाइल को जेब से निकालकर फेंका, लेकिन तब तक उनकी पैंट और हाथ आंशिक रूप से जल चुके थे। घटना के बाद कार्यालय में कुछ देर के लिए कामकाज ठप हो गया। पीड़ित कर्मी ने बताया कि मोबाइल फोन को तीन साल पहले खरीदा था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed