{"_id":"6629b85def3b5aff22054077","slug":"varanasi-news-did-not-reply-on-time-principals-of-171-colleges-called-to-the-university-varanasi-news-c-20-vns1056-583709-2024-04-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Varanasi News:खेल निदेशक ने सिगरा स्टेडियम का किया निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi News:खेल निदेशक ने सिगरा स्टेडियम का किया निरीक्षण
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश खेल विभाग के निदेशक डॉ़ आरपी सिंह ने बुधवार को सिगरा स्टेडियम का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने नवनिर्मित स्वीमिंग पूल, मुख्य स्टेडियम, छात्रावास और सिंथेटिक एथलेटिक ट्रैक का निरीक्षण किया। क
निरीक्षण के बाद उन्होंने स्मार्ट सिटी के चीफ इंजीनियर और क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी आरपी सिंह और निर्माण कंपनी एमएचपीएल के अधिकारियों के साथ निर्माण कार्य की समीक्षा की। उन्होंने कार्यदायी संस्था को तेजी से काम पूरा करने को कहा। 15 एकड़ में फैले सिगरा स्टेडियम का 4.15 करोड़ की लागत से उच्चीकरण हो रहा है। इस स्टेडियम में अंतरराष्ट्रीय स्तर के स्वीमिंग पूल के साथ 22 खेलों के प्रशिक्षण और प्रैक्टिस की सुविधा खिलाड़ियों को मिलेगी। खिलाड़ियों और कोच के लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर का छात्रावास भी बन रहा है। पहले फेज का उद्घाटन पीएम मोदी कर चुके हैं जबकि दूसरे और तीसरे फेज का काम अंतिम दौर में है।