Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Varanasi News: Craze for swimming increased, 400 trainees increased this year

Varanasi News:स्विमिंग का बढ़ा क्रेज, इस साल 400 प्रशिक्षु बढ़े

Fri, 07 Jun 2024 03:32 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 07 Jun 2024 03:32 AM IST
विज्ञापन
Varanasi News: Craze for swimming increased, 400 trainees increased this year
युवाओं में स्विमिंग का क्रेज बढ़ा है। बीएचयू के स्विमिंग पूल में ग्रीष्मकालीन तैराकी प्रशिक्षण शिविर में इस साल 1200 खिलाड़ी तैराकी का प्रशिक्षण ले रहे हैं। इसमें पुरुष वर्ग के 700 और महिला वर्ग में 500 प्रशिक्षु शामिल हैं। जबकि पिछले साल यहां करीब 800 खिलाड़ी तैराकी सीख रहे थे।
विज्ञापन

यहां कुशल प्रशिक्षक दो पाली में प्रतिदिन प्रशिक्षण देते हैं। विश्वविद्यालय क्रीड़ा परिषद के महासचिव प्रो़ बीसी कापरी ने बताया कि स्विमिंग सिर्फ खेल नहीं बल्कि एक अच्छा व्यायाम है। यहां पिछले साल आठ सौ लोगों ने प्रशिक्षण लिया था, जबकि इस साल 1200 खिलाड़ियों ने पंजीकरण कराया है। स्विमिंग स्वस्थ रहने में मदद करने के साथ खिलाड़ियों को मेडल भी दिलाता है। ग्रीष्मकालीन प्रशिक्षण शिविर में हर उम्र के खिलाड़ियों के लिए फायदेमंद होता है। यहां से प्रशिक्षण लेकर खिलाड़ी जिला, राज्य और राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेते हैं।
विज्ञापन

प्रो़ बीसी कापरी ने बताया कि सुबह और शाम स्विमिंग का प्रशिक्षण दिया जाता है। बच्चों को सुरक्षा उपकरणों की मदद से तैराकी सिखायी जाती है। बालिका वर्ग की खिलाड़ियों को कुशल महिला प्रशिक्षक तैराकी की बारीकियां बताती हैं।बरेका में 1600 खिलाड़ी ले रहे प्रशिक्षण
विज्ञापन
विज्ञापन


बरेका में 1600 खिलाड़ी ले रहे प्रशिक्षण

जिले में तीन स्विमिंग पूल हैं। सिगरा स्टेडियम, बीएचयू तरण ताल और बरेका स्वीमिंग पूल। इसमें सबसे ज्यादा करीब 1600 खिलाड़ी बरेका स्विमिंग पूल में प्रशिक्षण ले रहे हैं। बरेका के जनसंपर्क अधिकारी ने बताया कि बरेका में ज्यादातर रेलवे कर्मचारियों के परिजन प्रशिक्षण ले रहे हैं। इस बार दो माह देर से प्रशिक्षण शुरू हुआ है। सिगरा स्टेडियम में निर्माण कार्य की वजह से स्विमिंग पूल नहीं खोला गया है। राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में खेलने के लिए जिले के 26 खिलाड़ी बीएचयू स्विमिंग पूल में प्रशिक्षण ले रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed