Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Varanasi News corporation will carry out drinking water and sewerage work worth 64.91 crore

Varanasi News: पीएम के संसदीय क्षेत्र में पेयजल-सीवर के 64.91 करोड़ के काम कराएगा निगम, ये है प्लान

Tue, 21 Oct 2025 12:58 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Tue, 21 Oct 2025 12:58 PM IST
सार

Varanasi News: वाराणसी में सीवर और पेयजल की व्यवस्था को और बेहतर बनाया जाएगा। नगर निगम शहर की पांचों विधानसभाओं में 64.91 करोड़ से इस काम को करवाएगा।

विज्ञापन
Varanasi News corporation will carry out drinking water and sewerage work worth 64.91 crore
नगर निगम वाराणसी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

Nagar Nigam Varanasi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र में सीवर और पेयजल से जुड़े कार्य कराए जाएंगे। इसकी जिम्मेदारी नगर निगम ने उठाई है। निगम ने इसकी कार्ययोजना बनाई है। इसमें सीवर, पेजयल के अलावा कुओं का जीर्णोद्धार कराए जाएंगे। मेयर अशोक कुमार तिवारी के अनुसार पांचों विधानसभाओं में 64.91 करोड़ के कार्य कराए जाएंगे।

विज्ञापन


उत्तरी विधानसभा: क्षेत्र में 12.50 करोड़ की लागत से कुल 90 सड़कों एवं गलियों का निर्माण कार्य, 15.52 करोड़ से सीवर, पेयजल के 63 कार्य कराए जाएंगे। यहां 14.94 लाख से 11 कुओं को जीर्णोद्धार कराया गया। यहां 28.17 करोड़ की लागत से कुल 164 कार्य हैं।

विज्ञापन
Trending Videos

दक्षिणी विधानसभा: दक्षिणी में 6.25 करोड़ से कुल 73 सड़कों एवं गलियों के निर्माण कार्य, 12.50 करोड़ से सीवरेज एवं पेयजल के कुल 40 कार्य होंगे। 40.76 लाख से 26 कुओं का जीर्णोद्धार कराया गया। 19.16 करोड़ से कुल 139 कार्य कराए जाएंगे। 

कैंट विधानसभा: कैंट में 23.76 करोड़ से 117 कार्य होंगे। 16.21 करोड़ की लागत से सीवरेज एवं पेयजल के कुल 47 कार्य होंगे। 29.13 लाख से 20 कुओं का जीर्णोद्धार कराया गया। 40.37 करोड़ की लागत से कुल 184 कार्य होंगे। 

रोहनिया विधानसभा: रोहनिया में 14 करोड़ की लागत से कुल 66 सड़कों एवं गलियों के निर्माण कार्य का शिलान्यास किया गया। 4.20 करोड़ की लागत से सीवरेज एवं पेयजल के कुल 16 कार्य होंगे। यहां 14.54 लाख से 8 कुओं का जीर्णोद्धार कराया गया। 18.35 करोड़ की लागत से कुल 90 कार्य होंगे। 

सेवापुरी विधानसभा: शिवपुर में 8.40 करोड़ की लागत से कुल 37 सड़कों एवं गलियों के निर्माण कार्य होंगे। 3.20 करोड़ की लागत से सीवरेज और पेयजल के कुल 14 कार्याे का शिलान्यास किया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed