फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Varanasi News 75 cybercriminals arrested in Varanasi accounts worth about 3 crore frozen

Varanasi News: वाराणसी में 75 साइबर अपराधी गिरफ्तार, 3.4 करोड़ रुपये के खाते फ्रीज; सीपी ने दिए निर्देश

Wed, 15 Jul 2026 02:00 PM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: Aman Vishwakarma Updated Wed, 15 Jul 2026 02:00 PM IST
सार

Varanasi News: वाराणसी के पुलिस आयुक्त ने साइबर व्रज अभियान की समीक्षा में बताया कि 39 साइबर मुकदमे दर्ज कर 75 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। 300 लोगों को ठगी से बचाया गया, 480 बैंक खाते फ्रीज, 145 आईएमईआई व 168 मोबाइल नंबर ब्लॉक किए गए। 29.5 लाख रुपये पीड़ितों को लौटाए गए।

विज्ञापन
Varanasi News 75 cybercriminals arrested in Varanasi accounts worth about 3 crore frozen
पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल ने साइबर अपराध की रोकथाम के लिए साइबर व्रज अभियान की समीक्षा की। बताया गया कि अभियान के तहत 39 साइबर प्राथमिकी दर्ज हुए और 75 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। 300 युवक-युवतियों को साइबर धोखाधड़ी से बचाया गया है। 

विज्ञापन


42 मोबाइल फोन बरामद हुए। एक लैपटॉप और दो चारपहिया वाहन भी जब्त किए गए। 1.40 लाख की धनराशि मिली है। अन्य डिजिटल रिकॉर्ड और इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्य भी मिले हैं। लगभग 3.4 करोड़ रुपये की धनराशि बैंक खातों में रोकी गई है।
विज्ञापन


अधिकारियों के अनुसार, 480 बैंक खाते फ्रीज किए गए। 145 आईएमईआई और 168 मोबाइल नंबर ब्लॉक कराए गए हैं। पीड़ितों को 29.5 लाख रुपये की धनराशि वापस कराई गई है। अभियान ने अंतरराज्यीय एमएलएम व पिरामिड स्कीम गिरोहों का भंडाफोड़ किया है। ऑनलाइन सट्टेबाजी गिरोहों के खिलाफ भी प्रभावी कार्रवाई की गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

फर्जी नौकरी, ट्रेडिंग धोखाधड़ी, मनी म्यूल खाते और क्रेडिट कार्ड धोखाधड़ी जैसे साइबर अपराधों में संलिप्त गिरोहों पर कार्रवाई हुई है। ग्रिंडर और पोलो ऐप, फर्जी क्रेडिट कार्ड एपीके, ओएलएक्स, निजी बैंक भर्ती, बाल अश्लील सामग्री से जुड़े आरोपियों पर भी कार्रवाई की गई। नोटिस तामील की गई। 

आरोपपत्र न्यायालय में प्रेषित किए गए हैं। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। 854 संदिग्ध मनी म्यूल बैंक खातों की जांच प्रचलित है, जिनके खाताधारकों का सत्यापन और धनराशि के प्रवाह का विश्लेषण किया जा रहा है। 

पुलिस आयुक्त ने मनी म्यूल खातों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई के निर्देश दिए, जिसमें ऐसे खाते उपलब्ध कराने या खुलवाने वालों पर कार्रवाई को कहा। धनराशि से जुड़े मनी म्यूल खातों की पहचान कर साइबर अपराधियों के नेटवर्क का पता लगाने के निर्देश दिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed