फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Varanasi new year 2022 celebration: welcome of new year in city of shiva by opening temple and darshan ganga aarti

Happy New Year 2022: शिव की नगरी में कुछ ऐसा होगा नए साल का स्वागत, मंदिरों में दर्शन और मां गंगा की होगी आरती

Fri, 31 Dec 2021 12:23 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Fri, 31 Dec 2021 12:23 PM IST
सार

वाराणसी में नए साल पर बाबा विश्वनाथ के दरबार में दर्शन-पूजन के लिए खास इंतजाम किए गए हैं। शहर के मंदिरों और गंगा पार रेती पर युवाओं का रेला उमड़ेगा। साथ ही पुलिस का भी शहर में पहरा रहेगा।

विज्ञापन
Varanasi new year 2022 celebration: welcome of new year in city of shiva by opening temple and darshan ganga aarti
वाराणसी में होगी गंगा आरती। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शिव की नगरी काशी में नए साल के जश्न की तैयारियां चल रही हैं। मंदिरों में जहां दर्शन-पूजन के लिए विशेष इंतजाम किए जा रहे हैं, वहीं गंगा पार रेती पर भी जश्न मनाने वालों ने तैयारियां कर रखी हैं। जश्न का धमाल शुक्रवार की शाम से ही शुरू हो जाएगा, रात्रि कर्फ्यू के कारण रात के आयोजनों को सीमित कर दिया गया है और आज रात घरों में ही महफिल सजेगी। 

विज्ञापन


31 दिसंबर 2021 की शाम को यादगार बनाने के लिए तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया है। शहर में संस्थाओं की ओर से विदा हो रहे साल को अलविदा कहने और नए साल के स्वागत के लिए कई सारे आयोजन किए जाएंगे। श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में नए साल पर दर्शन-पूजन के लिए श्रद्धालुओं की लंबी कतार लगेगी। देश भर के कई राज्यों से श्रद्धालु बनारस पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन


31 दिसंबर और एक जनवरी को श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए मंदिर प्रशासन ने झांकी दर्शन के इंतजाम किए हैं। वहीं संकटमोचन, दुर्गाकुंड, बीएचयू विश्वनाथ, शूलटंकेश्वर महादेव समेत अधिकांश मंदिरों में दर्शन-पूजन के इंतजाम किए गए हैं। गंगा घाट पर मां गंगा की विशेष आरती के साथ नए साल का स्वागत किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

पढ़ेंः नए साल के जश्न का बजरंग दल ने किया विरोध, कहा- युवाओं को गलत रास्ते पर ले जाते हैं ऐसे आयोजन

कोई थिरकेगा डीजे की धुन पर, कोई बनेगा गीत-गजल की महफिल का हिस्सा
हर कोई बीते साल की विदाई और नए साल के आगाज को यादगार बनाने में जुटा है। कोई डीजे की धुन पर थिरकते हुए 2022 में कदम रखने को बेताब है तो कोई गीत-गजलों की महफिल का हिस्सा बनने को आतुर है। रेजीडेंशियल सोसाइटी में रहने वाले सदस्य परिवार के साथ नए साल की खुशियां मनाएंगे। नए साल का स्वागत करने के लिए गंगा पार रेती पर भी तैयारियां की गई हैं।

गंगा पार रेती पर भी होगा जश्न
अस्सी से लेकर दशाश्वमेध घाट के बीच ऊंट और घोड़े की सवारी के साथ ही लोग व्यंजनों का लुत्फ उठाएंगे। शहर के पर्यटक स्थल और होटलों में डीजे पर डांस का आयोजन कराया जाएगा। बच्चों के लिए मनोरंजक खेलों का इंतजाम होगा। शहर की सोसायटी में नए साल को लेकर न्यू ईयर सेलिब्रेशन कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। रथयात्रा स्थित स्वास्तिक सेवाश्रम में साल 2020 की खट्टी-मिठी यादों संग नए साल का जश्न होगा। विनायका स्थित महादेव रेजिडेंसी में बच्चों के लिए डांस पार्टी और बड़ों के लिए मनोरंजक खेलों की व्यवस्था होगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed